Page Loader
'कॉफी विद करण 8': रणवीर-दीपिका की पहली मुलाकात से शादी तक, ये बातें रहीं सबसे खास
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात कब और कहां हुई?

'कॉफी विद करण 8': रणवीर-दीपिका की पहली मुलाकात से शादी तक, ये बातें रहीं सबसे खास

Oct 26, 2023
11:17 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था और अब आखिरकार आज यानी 26 अक्टूबर को शो के नए सीजन ने डिज्नी+हॉटस्टार पर दस्तक दे दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहले एपिसोड के मेहमान बने और करण ने अपने शो में उनसे कई राज उगलवाए। खासकर रणवीर ने अपनी पेशेवर और दीपिका के साथ अपनी प्रेम कहानी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। आइए जानते हैं क्या कुछ नई बातें सामने आईं।

प्रेम कहानी

भंसाली के घर से शुरू हुई प्रेम कहानी

रणवीर ने बताया, "फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में करीना कपूर काम करने वाली थीं, लेकिन शूट शुरू होने से एक हफ्ते पहले उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। हीराेइनों पर चर्चा शुरू हुई तो मैंने दीपिका का नाम सुझाया और उनकी एंट्री कराई गई।" इसके बाद रणवीर एक दिन स्क्रिप्ट सुनने के लिए संजय लीला भंसाली के घर पर लंच कर रहे थे और वहीं उनकी दीपिका से पहली मुलाकात हुई थी। इसी दौरान उनके बीच प्यार की चिंगारी भड़की थी।

जानकारी

किस्सा पहली मुलाकात का

खाना खाते समय दीपिका के दांतों में कुछ फंस गया था, जिसे देख रणवीर ने दीपिका को बताया। दीपका ने कहा निकाल दो। रणवीर के मुताबिक, जब वह अपनी उंगली दीपिका के दांत के पास ले गए तो उन्हें 440 वोल्ट का झटका लगा था।

झलक

रणवीर-दीपिका की शादी की झलकियां

रणवीर-दीपिका की शादी को 5 साल हो गए हैं। वे 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रशंसक तभी से उनके शादी के वीडियो का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है। इसकी झलक जोड़ी ने पहली बार 'कॉफी विद करण' में दिखाई है, जिसे देख प्रशंसक उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में रणवीर-दीपिका की शादी के खास पल दिखाए गए हैं, जिसमें वे परिवार संग मस्ती करते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

जानकारी

शादी से 3 साल पहले ही कर ली थी सगाई

शो में रणवीर ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने शादी से 3 साल पहले ही यानी 2015 में दीपिका से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। रणवीर ने दीपिका को मालदीव में प्रपोज किया था और भावुक होकर उन्होंने हां कह दिया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए रणवीर-दीपिका की शादी की तस्वीरें

ीही

दीपिका के डिप्रेशन पर कही ये बात

रणवीर ने दीपिका के डिप्रेशन पर बताया, "मैं 2014 में शूटिंग कर रहा था। दीपिका ने मुझे कॉल किया कि वह सही महसूस नहीं कर रही है। मैं अगले ही पल बाइक से उसके पास पहुंच गया। मैं उसका चेहरा देख रहा था। वह कुछ कह नहीं पा रही थी।" उन्होंने कहा, "एक दफा अचानक दीपिका फूट-फूटकर रोने लगी। मैं असहाय महसूस कर रहा था। इसके बादे मैंने फौरन दीपिका के घरवालों को बुलाया ताकि वह अच्छा महसूस कर सके।"

अकिअक

फ्लॉप फिल्मों पर छलका दर्द

रणवीर ने कहा, "हमारे पास यह प्यारी फिल्म '83' थी। यह सिर्फ गलत समय पर रिलीज हुई। ओमिक्रॉन के कारण फिल्म पर व्यावसायिक रूप से खराब प्रदर्शन करने का कलंक लग गया, वहीं 'जयेशभाई जोरदार' भी एक प्यारी, नेक इरादे वाली फिल्म थी, लेकिन यह भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गई।" तीसरी फ्लॉप फिल्म 'सर्कस' पर वह बोले, "सर्कस में मेरा सीमित योगदान और सीमित जिम्मेदारी थी, इसलिए मैं वास्तव में इसके लिए खुद को नहीं कोस सकता।"

जानकारी

रणवीर की आने वाली फिल्में

रणवीर के मुताबिक, उन्होंने लगातार 3 बड़ी फ्लॉप फिल्में नहीं देखी थीं, इसलिए यह उनके लिए नया था। रणवीर ने कबूल किया कि इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ झेला, लेकिन अब वह खुश हैं। जल्द ही रणवीर 'सिंघम 3' और 'डॉन 3' में नजर आएंगे।