NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शेयर मार्केट में क्या होता है पंप ऐंड डंप और उसमें कैसे फंसे अरशद वारसी?
    अगली खबर
    शेयर मार्केट में क्या होता है पंप ऐंड डंप और उसमें कैसे फंसे अरशद वारसी?
    अरशद वारसी पर SEBI की कार्रवाई (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arshad_warsi)

    शेयर मार्केट में क्या होता है पंप ऐंड डंप और उसमें कैसे फंसे अरशद वारसी?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 02, 2023
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें एक साल के लिए शेयर मार्केट में कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

    SEBI को पता चला था कि साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन के लिए यूट्यूब चैनलों के जरिये पंप ऐंड डंप का खेल चल रहा था। इसके जरिए छोटे निवेशकों से करीब 50 करोड़ रुपये निकलवाए गए हैं।

    आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    जानकारी

    SEBI का क्या काम है?

    जिस तरह से बैंकों को मॉनिटर करने के लिए RBI काम करता है, उसी तरह शेयर बाजार को मॉनिटर करने का काम SEBI का है। यह वित्तीय बाजार में स्टॉक एक्सचेंज, म्यूच्युअल फंड जैसी चीजों को मॉनिटर करता है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी।

    पंप ऐंड डंप

    क्या होता है पंप ऐंड डंप?

    सबसे पहले समझते हैं शेयर मार्केट में क्या होता है पंप ऐंड डंप।

    किसी कंपनी के कम मूल्य वाले शेयरों के बारे में भ्रम फैलाया जाता है कि इससे बहुत ज्यादा रिटर्न मिलने वाला है।

    ऐसी खबरें फैलते ही उस कंपनी के शेयर के दाम कई गुना बढ़ जाते हैं। गुमराह हुए छोटे निवेशक शेयर में निवेश करने लगते हैं और पहले के शेयरधारक अपने शेयर बेच देते हैं।

    इस तरह शेयर बेचने वाले को तगड़ा मुनाफा होता है।

    मामला

    यूट्यूब पर डाले गए थे भ्रामक वीडियो 

    टेलीविजन चैनल साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स पर पंप ऐंड डंप का आरोप लगा है। मामले में एक अन्य कंपनी शार्पलाइन का भी नाम है।

    पिछले साल यूट्यूब पर कंपनी के शेयर के बारे में भ्रामक वीडियो डाले गए थे।

    ये वीडियो 'मनीवाइज' और 'द एडवाइजर' नाम के चैनलों पर डाले गए।

    एक वीडियो में कहा गया था कि साधना ब्रॉडकास्ट को जल्द अडाणी समूह अधिग्रहित करने जा रहा है, जिसके बाद इसके शेयरों के दाम कई गुना बढ़ जाएंगे।

    धांधली

    शेयरधारकों ने छोटे निवेशकों को यूं लगाया चूना

    इन खबरों के फैलने के बाद साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों की मांग और कीमत बढ़ने लगी।

    छोटे निवेशक इस जालसाजी के झांसे में आ गए और कंपनी के शेयर खरीदने लगे।

    इस दौरान शेयरधारकों और प्रबंधकों ने बढ़ी हुई कीमतों पर अपने शेयर बेच दिए और खूब मुनाफा कमाया।

    मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस धांधली से छोटे निवेशकों से करीब 50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया गया है।

    आरोप

    अरशद वारसी और उनकी पत्नी ने कितना कमाया मुनाफा?

    साधना ब्रॉडकास्ट पंप ऐंड डंप मामले में SEBI ने 31 लोगों पर कार्रवाई की है। इनमें अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया का नाम सामने आया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, SEBI ने बताया है कि इस धांधली में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। वहीं उनकी पत्नी को इसमें 37.56 लाख रुपये का फायदा हुआ है।

    सभी आरोपियों को शेयर मार्केट से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    जानकारी

    जब्त होगी राशि

    SEBI सभी आरोपियों से गैर-कानूनी तरीके से कमाई गई राशि को जब्त करेगी। यह प्रक्रिया पूरी होने तक वे कोई भी चल-अचल संपत्ति का बिना पूर्व अनुमति के निपटान नहीं कर सकते हैं, न ही उनसे कोई मुनाफा कमा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरशद वारसी
    SEBI
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    अरशद वारसी

    'सर्किट' ने किया कंफर्म, इस साल फ्लोर पर आएगी 'मुन्नाभाई 3', ये होगी स्टारकास्ट बॉलीवुड समाचार
    एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ है 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, 19 साल बाद साथ दिखे अनिल-माधुरी बॉलीवुड समाचार
    संजय ने किया कंफर्म, 'मुन्ना भाई MBBS' का बनेगा तीसरा पार्ट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    फिर साथ दिखेगी मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    SEBI

    एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस SEBI को देनी होगी यह सूचना भारत की खबरें
    रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मिली SEBI की मंजूरी, जानिए क्या है मामला मुकेश अंबानी
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर SEBI ने लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना, जानिए वजह राज कुंद्रा
    CBI ने हेराफेरी को लेकर NSE के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    बॉलीवुड समाचार

    कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर कपिल शर्मा
    अमिताभ बच्चन ने खोला पुरानी यादों का पिटारा, साझा की अनदेखी तस्वीर अमिताभ बच्चन
    अनन्या पांडे ने पूरी की विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म की शूटिंग, साझा किया पोस्ट अनन्या पांडे
    'हीरामंडी' के लिए मुमताज से मिले थे संजय लीला भंसाली, किया था खास वादा संजय लीला भंसाली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025