NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जानिए कौन थे नंदामुरी तारक रत्न, 39 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
    अगली खबर
    जानिए कौन थे नंदामुरी तारक रत्न, 39 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
    नंदामुरी तारक रत्न का 39 वर्ष की उम्र में निधन

    जानिए कौन थे नंदामुरी तारक रत्न, 39 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 19, 2023
    11:25 am

    क्या है खबर?

    तुलुगू मनोरंजन जगत के जानेमाने कलाकार नंदामुरी तारक रत्न का शनिवार को निधन हो गया है। बेंगलुरू के नारायण हृदयालय अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 39 वर्ष के थे।

    अभिनेता को 27 जनवरी को एक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, तभी से वह कोमा में थे।

    तारक के जाने से राजनीति और मनोरंजन जगत में शोक है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

    एक नजर डालते हैं तारक के सफर पर।

    घटना

    राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान पड़ा था दिल का दौरा

    27 जनवरी को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में तारक तेदेपा के जेनरल सेक्रेटरी नारा लोकेश की राज्यव्यापी पदयात्रा के आगाज के लिए पहुंचे थे। इसी रैली में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े।

    प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेंगलुरू ले जाया गया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कोमा में थे और ICU में उनका इलाज चल रहा था।

    करीब 23 दिन तक वह मौत से जंग लड़ते रहे और 18 फरवरी को उनका निधन हो गया।

    परिवार

    इस फिल्मी परिवार का हिस्सा थे तारक

    तारक का जन्म हैदराबाद में 22 फरवरी 1983 को हुआ था। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक और अभिनेता एनटी रामाराव के पोते थे।

    वह नंदामुरी मोहन कृष्ण के बेटे थे। मोहन कृष्ण तेलुगू सिने जगत के जानेमाने सिनेमेटोग्राफर हैं।

    लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता बालकृष्ण नंदामुरी उनके चाचा थे। वह जूनियर एनटीआर और कल्याण राम के चचेरे भाई थे।

    तारक के अचानक चले जाने से पूरा टॉलीवुड जगत शोक में है।

    करियर

    पिछले साल OTT पर किया था डेब्यू

    तारक ने 2002 में तेलुगू फिल्म 'ओकाटो नंबर कुर्राडू' से फिल्मों में कदम रखा था। वह 'सराढ़ी', 'युवा रत्न', 'नंदीशवरुडू' जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय थे।

    2003 में उनकी नौ फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं।

    पिछले साल उन्होंने हॉटस्टार के '9 आवर्स' से OTT में भी अपना डेब्यू किया था। वह पिछली बार 'S5 नो एग्जिट' में नजर आए थे।

    हालांकि, अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह तारक फिल्म जगत में अपनी पैठ नहीं बना सके।

    शोक 

    शोक में साथी कलाकार

    तारक के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता चिरंजीवी ने लिखा, 'तारक की आकस्मिक मौत से दुखी हूं। इतना होनहार, स्नेही युवा प्रतिभावान व्यक्ति इतनी जल्दी चला गया। उनके परिवार को हिम्मत और उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया, 'तारक रत्ना गरु के जाने से मेरा दिल टूट गया है। उनके परिवार प्रशंसकों और दोस्तों को मेरी सांत्वना। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    चंद्रबाबू नायडू ने लिखा, 'तारक रत्ना के जाने से गहरा सदमा पहुंचा है।'

    ट्विटर पोस्ट

    सोशल मीडिया पर छाया शोक

    Deeply saddened to learn of the
    tragic premature demise of #NandamuriTarakaRatna
    Such bright, talented, affectionate young man .. gone too soon! 💔 💔
    Heartfelt condolences to all the family members and fans! May his Soul Rest in Peace! శివైక్యం 🙏🙏 pic.twitter.com/noNbOLKzfX

    — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 18, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    जूनियर एनटीआर
    तेलुगु देशम पार्टी (TDP)
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में बनेंगे निर्दयी पुलिस अफसर! जानिए कब शुरू होगी शूटिंग प्रभास
    थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' ने 7 दिन में पार किया 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा रश्मिका मंदाना
    'वारिसु' से पहले थलापति विजय की ये पांच फिल्में हुईं 200 करोड़ क्लब में शामिल थलापति विजय

    जूनियर एनटीआर

    जूनियर NTR के फैंस ने दी मीरा चोपड़ा को रेप की धमकी, महिला आयोग पहुंचा मामला बॉलीवुड समाचार
    राम चरण और जूनियर NTR की 'RRR' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान बॉलीवुड समाचार
    साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित कोरोना वायरस
    इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ बन सकती है कियारा आडवाणी की जोड़ी मनोरंजन

    तेलुगु देशम पार्टी (TDP)

    TDP का ऐप बना रही IT कंपनी ने चुराया 7.8 करोड़ लोगों का आधार डेटा तेलंगाना
    विपक्ष ने उठाए EVM पर सवाल, मांग- 50 प्रतिशत EVM के साथ उपयोग हो VVPAT मशीन आम आदमी पार्टी समाचार
    जगमोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ रैली निकालने जा रहे चंद्रबाबू नायडू नजरबंद, भूख हड़ताल पर बैठे आंध्र प्रदेश
    जानें कैसे महिलाओं के आंदोलन की वजह से आंध्र प्रदेश में आधी हुई शराब की खपत आंध्र प्रदेश

    सेलिब्रिटी की मौत

    पार्श्व गायिका सुलोचना चव्हाण का 89 साल की उम्र में निधन मराठी सिनेमा
    अभिनेत्री वीना कपूर के बेटे ने कबूला जुर्म, बताई हत्या करने की वजह हत्या
    पद्मश्री से सम्मानित केशव मूर्ति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि कर्नाटक
    दिग्गज तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 87 साल की उम्र में निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025