NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार

    जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 06, 2023, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार
    ये हैं जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@janhvikapoor)

    जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में कदम रखे अभी करीब 5 साल हुए हैं, लेकिन वह अच्छी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। जाह्नवी पर अकसर नेपोटिज्म को लेकर तंज कसे जाते हैं। जाह्नवी अपने काम के जरिए लोगों को जवाब देने में विश्वास रखती हैं। वह लगातार अपने अभिनय को मांझ रही हैं और पिछली फिल्म 'मिली' के लिए उनकी प्रशंसा हुई। 6 मार्च को जाह्नवी अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, नजर डालते हैं उनकी आने वाली फिल्मों पर।

    बवाल

    जाह्नवी, वरुण धवन के साथ 'बवाल'में नजर आएंगी। 'बवाल' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह एक तगड़ी एक्शन फिल्म होगी। फिल्म के लिए जर्मनी से पेशेवर स्टंटबाज और एक्शन डायरेक्टर को बुलाया गया था। इसकी शूटिंग भारत के अलावा पेरिस, पोलैंड, बर्लिन और एम्सटर्डम की महंगी जगहों पर की गई है। यह छोटे शहर के एक लड़के की कहानी है, जो शहर की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली लड़की से शादी करना चाहता है।

    मिस्टर और मिसेज माही

    जाह्नवी, राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। जाह्नवी क्रिकेटर बनने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। नेट पर प्रैक्टिस करते हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन शरन शर्मा कर रहे हैं। यह जाह्नवी और राजकुमार की एकसाथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रूही' में साथ नजर आए थे।

    स्पाई थ्रिलर फिल्म 'उलझ'

    जाह्नवी की जंगली पिक्चर्स की एक स्पाई थ्रिलर फिल्म साइन करने की चर्चा है। इस फिल्म में वह एक जासूस की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू नजर आएंगे। फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों के आसपास बुनी गई है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'उलझ' रखा गया है। इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।

    NTR 30

    जाह्नवी का नाम जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'NTR30' से भी जुड़ा है। जान्हवी की यह पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक कोराताला शिवा कर रहे हैं। फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बन रही है। हालांकि, यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी यानी तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका में दिखेंगे।

    दोस्ताना 2

    करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। पहले कार्तिक आर्यन भी इस फिल्म से जुड़े थे, लेकिन निर्माताओं के साथ विवाद के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी। 'दोस्ताना' 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब प्रशंसक जाह्नवी को 'दोस्ताना 2' में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जाह्नवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने जुलाई, 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म की रिलीज के कुछ महीने पहले ही, फरवरी, 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर
    जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं जाह्नवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    नंदिता दास ने सिंगल पेरेंटिंग पर की बात, कहा- ये मुश्किल पर इसमें खुशियां भी हैं नंदिता दास
    'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग शुरू, सोशल मीडिया पर फिर हुई ट्रेंड रणबीर कपूर
    'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना संगीत इंडस्ट्री

    जाह्नवी कपूर

    सारा अली खान के लिए 2020 रहा सबसे खराब, ब्रेकअप और फ्लॉप फिल्मों ने किया परेशान सारा अली खान
    जान्हवी अपनी पहली साउथ फिल्म के लिए वसूल रहीं मोटी रकम, जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगी जूनियर एनटीआर
    जान्हवी कपूर को आई मां श्रीदेवी की याद, बोलीं- मैं आपको हर जगह खोजती हूं श्रीदेवी
    जूनियर NTR की 'NTR30' में शामिल हुए सैफ अली खान, निभाएंगे अहम भूमिका सैफ अली खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग  श्रद्धा कपूर
    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में  टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो टाइगर श्रॉफ

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023