
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अभिनेत्री शहनाज गिल?
क्या है खबर?
अपने प्रशंसकों के बीच 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर हईं शहनाज गिल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज के प्रशंसक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच आज हम आपको शहनाज की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बताने जा रहे हैं।
शुरुआत
म्यूजिक एल्बम 'शिव दी किताब' से की अपने करियर की शुरुआत
27 जनवरी, 1993 में सिख परिवार में जन्मीं शहनाज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी हिलटॉप स्कूल से पूरी की।
इसके बाद शहनाज ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनीवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
शहनाज ने 2015 में म्यूजिक एल्बम 'शिव दी किताब' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इस एल्बम से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली।
'बिग बॉस 13' से शहनाज की लोकप्रियता पंजाब से निकलकर पूरे देश में फैल गई।