NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की 'कूल मॉम' हैं किरण खेर, इन फिल्मों में दिखा उम्दा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की 'कूल मॉम' हैं किरण खेर, इन फिल्मों में दिखा उम्दा प्रदर्शन 
    किरण खेर की शानदार फिल्में

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की 'कूल मॉम' हैं किरण खेर, इन फिल्मों में दिखा उम्दा प्रदर्शन 

    लेखन मेघा
    Jun 14, 2023
    08:16 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री किरण खेर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

    14 जून, 1952 को पंजाब में जन्मी किरण एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं, वहीं अब वह राजनीति में भी सक्रिय हैं।

    अभिनेत्री ने अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन एक मां के किरदार में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया और उन्हें बॉलीवुड की 'कूल मॉम' भी कहा गया।

    आइए उनकी कुछ शानदार फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'देवदास'

    संजय लीला भंसाली की 'देवदास' 2002 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म में किरण ने ऐश्वर्या की मां के किरदार निभाया था, जिसमें उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था।

    फिल्म के गाने 'मोरे पिया' को किरण पर फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

    #2

    'दोस्ताना'

    2008 में आई इस फिल्म में किरण अभिषेक बच्चन की मां के किरदार में नजर आई थी, जिसे अपने बेटे के समलैंगिक होने पर शक होता है।

    कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में किरण ने अपने अभिनय से सबको दीवाना बना दिया था और उन्हें काफी पसंद किया गया था।

    इनके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #3

    'ओम शांति ओम'

    2006 में आई 'ओम शांति ओम' में किरण एक हिंदी फिल्म उद्योग में काम कर रहे जूनियर कलाकार की मां की भूमिका निभाती हैं, जिसके किरदार में शाहरुख नजर आए थे।

    फराह खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और श्रेयस तलपड़े भी शामिल थे।

    फिल्म में किरण का मां के रूप में किरदार काफी अच्छा था, जो अपने बेटे की सफलता और खुशी देखना चाहती थीं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है।

    #4

    'द लैंडलेडी'

    रितुपर्णो घोष की बंगाली फिल्म 'द लैंडलेडी' 2000 में आई थी, जिसमें अपनी भूमिका के लिए किरण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    फिल्म में उन्होंने एक मध्यम आयु वर्ग की महिला महिला की भूमिका निभाई थी, जो एक निर्देशक को अपने घर में शूटिंग करने देती है, लेकिन शूटिंग के दौरान उसे निर्देशक से प्यार हो जाता है।

    फिल्म में रूपा गांगुली और चिरंजीत चक्रवर्ती भी नजर आए हैं।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    #5

    'खामोश पानी'

    पाकिस्तानी फिल्म निर्माता सबिहा सुमार द्वारा निर्देशित 2004 में आई 'खामोश पानी' एक विधवा महिला की कहानी है।

    फिल्म में किरण ने एक मध्यम आयु वर्ग की महिला आयशा की भूमिका निभाई, जो पास के एक स्कूल में कुरान पढ़ाती है।

    इसमें विभाजन के बाद आयशा के जीवन की कहानी दिखाई गई है, जो एक सिख परिवार में पली-बढ़ी थी और बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में रह गई थीं।

    यह किरण की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किरण खेर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    किरण खेर

    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े उम्मीदवार मैदान में मध्य प्रदेश
    कोई स्टेज पर गिरा तो कोई बच्चे को होटल में भूली, देखें सेलीब्रिटीज के वीडियो हॉलीवुड समाचार
    ब्लड कैंसर से जूझ रहीं चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर, मुंबई में चल रहा इलाज कैंसर
    पत्नी किरण खेर की बीमारी के कारण अनुपम खेर ने अमेरिकी शो को कहा अलविदा- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    निम्रत कौर ने किया 'दसवीं' का सीक्वल आने की खबरों का खंडन, कहा- इसमें सच्चाई नहीं मनोरंजन
    'रामायण' में रणबीर कपूर: कंगना रनौत ने पूछा- ये कैसा कलयुग है? कंगना रनौत
    'द केरल स्टोरी' के बाद अब माओवादी आंदोलन पर फिल्म बनाएंगे सुदीप्तो सेन और विपुल शाह द केरला स्टोरी फिल्म
    शाहिद कपूर की 'कोई शक' नहीं है 'मुंबई पुलिस' की रीमेक, अगले साल होगी रिलीज शाहिद कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित की त्वचा इस उम्र में भी है चमकदार, जानिए इसका राज माधुरी दीक्षित
    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल माधुरी दीक्षित
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल फिट रहने के लिए करते हैं इस वर्कआउट और डाइट को फॉलो विक्की कौशल
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल अब इन फिल्मों में दिखाएंगे अपने शानदार अभिनय का कमाल विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025