Loading...
नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वीडियो पर भड़के किरेन रिजिजू, बोले- ऐसी सोच लोकतंत्र के लिए खतरा
नसीरुद्दीन शाह पर बरसे किरेन रिजिजू

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वीडियो पर भड़के किरेन रिजिजू, बोले- ऐसी सोच लोकतंत्र के लिए खतरा

Oct 29, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले वीडियो पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अभिनेता के विचारों को भारत के लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया और माना कि उन्होंने कई सालों तक नसीरुद्दीन के झुकाव को समझने में गलती की है। बता दें, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों का समर्थन करते हुए दिग्गज अभिनेता ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह गर्व से 'दिमागी नक्सल' हैं।

नाराजगी

वो इतने खतरनाक हैं, कभी नहीं सोचा था- किरेन

किरेन ने नसीरुद्दीन का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'मुझे लगता था कि नसीरुद्दीन शाह बस एक आम अभिनेता हैं। मैं उनकी इज्जत करता था और उन्हें पसंद करता था.. मुझे कभी नहीं पता था कि वह एक खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल हैं।'

उन्होंने नाराजगी जताते हुए आगे लिखा, 'मुझे उनके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला। यह भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत हानिकारक है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

हमला

नसीरुद्दीन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अपने वीडियो में नसीरुद्दीन ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'दिमागी नक्सल' के अलावा, उनके जैसे लोगों को 'एंटी-नेशनल', 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और दूसरे कई टैग दिए गए हैं।

उन्होंने सवाल किया था कि केंद्र सरकार के युवाओं की हिम्मत तोड़ने, एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद करने और लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए और क्या-क्या करेगी।

अभिनेता ने देश के युवाओं को अपना सलाम दिया था और कहा था कि उनकी दुआ हमेशा उनके साथ रहेगी।

ADVERTISEMENT