NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन
    अगली खबर
    नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन
    अलग हुए किम कार्दशियन और पेट डेविडसन

    नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 06, 2022
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि किम और उनके बॉयफ्रेंड पेट डेविडसन एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

    दोनों करीब नौ महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। किम ने इस साल मार्च में इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी।

    इस बीच दोनों ने कई इवेंट्स में साथ में शिरकत की। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं।

    दोस्ती

    दोस्त बने रहेंगे किम और पेट

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम और डेविड लॉन्ग डिस्टेंस, काम में व्यस्त होने और एक-दूसरे को समय न दे पाने के कारण अलग हो रहे हैं। दोनों का कहना है रिलेशनशिप खत्म करने के बाद भी दोनों दोस्त रहेंगे।

    किम और पेट ने भले ही 2021 में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं।

    पेट ने पहली बार पीपल मैगजीन के एक इंटरव्यू में किम को सार्वजनिक तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड कहा था।

    रिलेशनशिप

    एक-दूसरे के पहले भी चर्चित थे रिलेशनशिप

    किम और पेट दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 2021 में किम ने छह साल की शादी के बाद पति कान्ये वेस्ट को तलाक दिया था। कान्ये मशहूर रैपर हैं। किम और कान्ये के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं।

    किम से पहले पेट कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। वह फोबे डेनेवर, काय गेरबेर, मार्गरेट काली जैसी अभिनेत्री और मॉडल को डेट कर चुके हैं।

    किम कार्दशियन

    टीवी स्टार और सफर बिजनसवूमन हैं किम

    किम मशहूर टीवी और सोशल मीडिया स्टार होने के साथ-साथ एक सफल बिजनसवूमन भी हैं। 2021 में फोर्ब्स की दुनिया के अमीर अरबपतियों की सूची में किम ने अपनी जगह बनाई थी।

    तब वह करीब अरब डॉलर यानी भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 74 अरब रुपये की संपत्ति की मालकिन थीं।

    वह KKW Beauty, Skims नाम के सफल ब्रैंड्स की मालकिन हैं। इन ब्रैंड्स की अरबों की कमाई होती है।

    किम इनके अलावा विज्ञापनों से अच्छा-खासा पैसा कमाती हैं।

    पेट डेविडसन

    लोकप्रिय कॉमेडियन हैं पेट डेविडसन

    पेट डेविडसन अमेरीका के मशहूर कॉमेडियन हैं। वह कॉमेडी सीरीज 'सैटर्डे नाइन लाइव' (SNL) से काफी लोकप्रिय हुए।

    2015 में 'कॉमेडी सेंट्रल रोस्ट ऑफ जस्टिन बीबर' के लिए उन्हें काफी सराहना मिली।

    पेट अपनी कॉमेडी में अकसर अपनेआप को ही निशाना बनाते हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों को पसंद आता है और दर्शक खुद को उनसे जोड़ पाते हैं।

    पेट हॉलीवुड फिल्म 'द स्कूल टाइम अडोलसेंस', 'द सूसाइड स्क्वॉड' जैसी फिल्मों समेत कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2016 में किम पेरिस फैशन वीक में अपनी मां और बहनों के साथ पहुंची थीं। उनके होटल के कमरे में दो नकाबपोश पुलिस की वर्दी में पहुंचे और बंदूक के दम पर लूटपाट की। इस घटना में वे किम की इंगेजमेंट रिंग भी ले गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    हॉलीवुड समाचार
    किम कार्दशियन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    कैसे इतना फिट रहती है आलिया भट्ट? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
    आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स? बॉलीवुड समाचार
    गोवा में एक लड़की मुझमें 'दिलचस्पी' दिखा रही थी- तापसी पन्नू मिताली राज
    राधिका आप्टे के पास नहीं है अपनी शादी की एक भी तस्वीर, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ फिल्म में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर प्रियंका चोपड़ा
    ऑस्कर 2022: विल स्मिथ ने स्टेज पर चढ़कर क्रिस रॉक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    ऑस्कर 2022: जानिए इस समारोह से जुड़ी कुछ रोचक बातें ऑस्कर पुरस्कार

    किम कार्दशियन

    चौथी बार मां बनने वाली हैं किम कार्दशियन, सेरोगेसी से होगा बच्चे का जन्म हॉलीवुड समाचार
    चौथी बार मां बनने जा रहीं हैं किम कार्दशियन, होगा बेबी बॉय हॉलीवुड समाचार
    सोरायसिस की बीमारी से जूझ रहीं किम कार्दशियन, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और उपाय हॉलीवुड समाचार
    किम कार्दशियन ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीरें, देखें पहले कैसी दिखती थीं हॉट मॉडल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025