किच्चा सुदीप की 'बिल्ला रंगा बाशा' का पहला लुक सामने आया, पोस्टर में दिखी ये खास चीजें
अपने जन्मदिन के मौके पर किच्चा सुदीप की नई फिल्म 'बिल्ला रंगा बाशा: फर्स्ट ब्लड' का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जो बेहद शानदार लग रहा है।
इसमें अभिनेता एक बेहद रफ-एंड-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वे बर्फ से ढके मैदान में फर जैकेट पहने मोटरसाइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं।
अनूप भंडारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक एक्शन से भरपूर फ्यूचरिस्टिक कहानी की झलक दिखाती है।
पोस्टर में दिखी ये खास चीजें
इस पोस्टर में एक विशालकाय मैकेनिकल युद्ध मशीन और उड़ते हुए जहाजों की झलक दिखाई देती है। यह एक बेहद बोल्ड सिनेमाई दुनिया की ओर इशारा करती है।
के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी इस फिल्म को बना रहे हैं, जो सभी प्रमुख दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।
सुदीप और अनूप भंडारी एक बार फिर साथ आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। इसे देखते हुए फिल्म के टीजर भी जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है।