Loading...
'टॉक्सिक' विवाद पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी थी सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया
'टॉक्सिक' विवाद पर कियारा आडवाणी ने बात की

'टॉक्सिक' विवाद पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी थी सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया

Nov 12, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन के हालिया एपिसोड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ अपने इंटीमेट सीन पर बात की जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। कियारा ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि इसे लेकर सिद्धार्थ की क्या प्रतिक्रिया थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर हो रही उनके खिलाफ बातों का कोई असर नहीं पड़ा।

प्रतिक्रिया

सिद्धार्थ को लेकर क्या बोलीं कियारा?

करण जौहर से बातचीत में, कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ ने इस मामले को कभी परेशानी नहीं मानी और न इस बारे में कोई सवाल किया।

उन्होंने कहा, "उन्हें इसकी परवाह नहीं थी। उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। हमने इस पर कभी चर्चा भी नहीं की। इसका उन पर कभी कोई असर नहीं पड़ा और न वो इसे लेकर परेशान थे।"

अभिनेत्री ने स्वीकारा कि सिनेमा में महिलाओं को ऐसी बाताें का सामना हमेशा करना पड़ा है।

ट्रोलिंग

आलोचनों से परेशान नहीं थीं कियारा

कियारा ने आलोचनाओं पर कहा, "ये कई सालों से, कई दशकों से होता आ रहा है। ऐश्वर्या से लेकर कई शानदार अभिनेत्रियों को इन चीजों का सामना करना पड़ा।"

उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें अपनी ओर से सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं हुई, क्योंकि इंटरनेट पर कई लोग पहले ही इस दोहरे रवैये के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

बता दें, यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने भारत में 248.37 करोड़ कमाए थे।

ADVERTISEMENT