सिद्धार्थ से क्यों नाराज हो गई थीं कियारा? 'शेरशाह' के दौरान रिश्ते में आई थी दरार
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिए फिल्म 'शेरशाह' उनके करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी का भी अहम पड़ाव साबित हुई। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और उनका रिश्ता शुरू हुआ। 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के आगामी एपिसोड में दोनों ने खुलासा किया कि कारगिल में ऊंचाई पर मुश्किल हालात में हुई शूटिंग के दौरान उनका प्यार कैसे परवान चढ़ा। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में एक समय नाजुक मोड़ भी आ गया था।
बात
कियारा ने सिद्धार्थ से कही थी यह बात
फिल्म की शूटिंग के लिए कारगिल रवाना होने से एक रात पहले, कियारा ने सिद्धार्थ से कहा था, "तुम मेरे साथ कभी बहुत करीब आते हो, तो कभी एकदम दूर हो जाते हो। मेरे लिए या तो तुम पूरी तरह साथ हो, या फिर बिल्कुल नहीं। यह बीच की स्थिति मुझे समझ नहीं आती और मैं ऐसा नहीं कर सकती।"
इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो में किया।
फैसला
सिद्धार्थ-कियारा ने किया था यह फैसला
सिद्धार्थ ने इस पर कहा, "मुझे पता है कि तुम ऐसी इंसान हो कि अगर मैं तुमसे कोई वादा करूं, तो वह एक पक्का रिश्ता होगा और अभी मैं अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर हूं, जहां मुझे पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है और मैं किसी भी चीज को अपने काम के बीच नहीं आने दे सकता।"
उन्होंने कारगिल के मुश्किल शेड्यूल के दौरान अलग रहने का फैसला किया।
प्यार
कैसे शुरू हुआ था सिद्धार्थ-कियारा का प्यार
कारगिल के दुर्गम इलाके, बेहद कठिन हालात और वहां बिल्कुल भी सिग्नल न होने के बावजूद, इस दूरी ने उन्हें एक-दूसरे के और करीब ला दिया।
कियारा ने बताया, "कारगिल में, जहां कोई सिग्नल नहीं था और वहां काफी कुछ चल रहा था, फिर भी हर रात काम खत्म होने के बाद वह मुझे कॉल करते थे और हमने लगातार 30 दिनों तक बात की। तो, असल में हमारी डेटिंग तब शुरू हुई जब वह कारगिल में थे।"
शादी
कब हुई थी कियारा-सिद्धार्थ की शादी?
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में, अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम सरायाह है।
मेहमानों में करण जौहर भी शामिल थे, जो इन दोनों कलाकारों के काफी करीब हैं।
उन्होंने भी इनकी लव स्टोरी में अहम भूमिका निभाई थी। वो ही ही दोनों को फिल्म 'शेरशाह' (2021) के लिए एक साथ लाए थे।