Page Loader
कियारा आडवाणी ने 12वीं कक्षा में हासिल किए थे 92% अंक, फिल्मों से पहले बदला नाम 
कियारा आडवाणी पढ़ाई में बहुत तेज थीं

कियारा आडवाणी ने 12वीं कक्षा में हासिल किए थे 92% अंक, फिल्मों से पहले बदला नाम 

Feb 07, 2023
03:33 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। क्या आप जानते सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हनिया कितनी पढ़ी लिखी हैं? अभिनेत्री की स्कूली शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से हुई है। वह पढ़ाई में काफी तेजी थी और उन्होंने 12वीं में 92% अंक हासिल किए थे। कियारा ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

नाम

कियारा ने बदला अपना नाम

कियारा का जन्म 31 जुलाई, 1991 को हुआ था। उनके पिता का नाम जगदीप अडवाणी है, जो एक बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविव आडवाणी पहले एक अध्यापिका थीं। कियारा के भाई मिशाल एक संगीतकार हैं, वहीं उनकी बहन इशिता एक वकील हैं और उनकी शादी हो चुकी है। कियारा का असली नाम आलिया है, लेकिन बॉलीवुड डेब्यू से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा कर लिया था। प्रियंका चौपड़ा की फिल्म 'अंजाना-अंजानी' से उन्होंने यह नाम रखा था।