Page Loader
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह
सिद्धार्थ-कियारा हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए (तस्वीर- इंस्टा /@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह

Feb 08, 2023
07:42 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। जहां खबर है कि सिद्धार्थ-कियारा दो रिसेप्शन देने वाले हैं, वहीं दोनों के हमीमून की चर्चाएं भी खूब हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने पहले बताया था कि उनकी पसंदीदा जगह रोम है। ऐसे में दोनों हनीमून के लिए रोम जा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कियारा ने इसे अपने कलीरे में शामिल किया था और उनके लहंगे में भी रोम की झलक थी।

कियारा

करण जौहर हैं सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी बनाने वाले

सिद्धार्थ-कियारा की पहली मुताकात सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' की रैपअप पार्टी के दौरान 2018 में हुई थी। उसी दिन दोनों के बीच पहली बार बातचीत हुई थी। हालांकि, दोनों को पहली बार फिल्म 'शेरशाह' में देखा गया था। कहा जाता है कि इस के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। बीते दिनों 'कॉफी विद करण' में दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। बताया जाता है कि करण जौहर ने ही सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी बनवाई थी।