LOADING...
'खतरों के खिलाड़ी 15' में चौंकाने वाला निष्कासन, जानिए किसके नाम का कटा पत्ता
'खतरों के खिलाड़ी 15' में हुआ निष्कासन

'खतरों के खिलाड़ी 15' में चौंकाने वाला निष्कासन, जानिए किसके नाम का कटा पत्ता

Jun 03, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्‌टी का स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' भले टीवी पर न आया हो, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। यही नहीं, शो से जुड़े अपडेट भी फैंस का लगातार ध्यान खींच रहे हैं। ताजा जानकारी में बताया जा रहा है कि शो में एक चौंकाने वाला निष्कासन हुआ है, जिससे शो में नया मोड़ आ गया है। इससे पहले खबर थी कि ओरहान अवत्रामानी उर्फ ओरी का सफर कथित तौर पर शो से खत्म हो गया है।

निष्कासन

अविका गौर की शो से हुई विदाई

मिड-डे के मुताबिक, एक अहम एलिमिनेशन स्टंट में असफलता हासिल करने के बाद अविका गौर का शो में सफर कथित तौर पर खत्म हो गया है। हालांकि निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शूटिंग स्थल से मिली जानकारी में अविका के बाहर होने की खबर सामने आई है। इस तरह वह इस सीजन से जल्दी बाहर होने वाली प्रतिभागियों में से एक बन गई हैं। उधर अभिनेत्री के एलिमिनेशन की खबरों से फैंस दुखी हो गए हैं।

प्रतियोगी

'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल हैं ये प्रतियोगी

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में चल रही है। इस बार शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, जैस्मीन भसीन, ऋत्विक धनजानी, शगुन शर्मा, विशाल आदित्य सिंह और हर्ष गुजराल जैसे कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस बार शो के पुराने प्रतियोगियों और नए खिलाड़ियों के बीच जंग देखने को मिलेगी। रोहित का यह शो जुलाई, 2026 तक टीवी पर दस्तक दे सकता है।

Advertisement