Page Loader
'जिगरा': 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में आएंगी आलिया भट्ट, वेदांग रैना भी देंगे साथ 
'खतरों के खिलाड़ी 4' के फिनाले में आएंगी आलिया भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

'जिगरा': 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में आएंगी आलिया भट्ट, वेदांग रैना भी देंगे साथ 

Sep 13, 2024
05:10 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री आलिया भट्ट को पिछली बार फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। इसके जरिए उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अब आलिया फिल्म 'जिगरा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। इसमें वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि आलिया और वेदांग रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में नजर आएंगे।

रिपोर्ट

शो की शोभा बढ़ाएंगे आलिया और वेदांग

रोहित शेट्टी का स्‍टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और यह अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस शो का ग्रैंड फिनाले जल्द हो सकता है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और वेदांग अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' के प्रचार के सिलसिले में 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में आएंगे और शो को शोभा बढ़ाएंगे। शो का प्रोमो वीडियो जल्द जारी किया जाएगा।

जिगरा

'जिगरा' की निर्माता हैं आलिया 

'जिगरा' की बात करें तो यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म में आलिया न सिर्फ अभिनय कर रही हैं, बल्कि वह फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। वह करण जौहर के साथ फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान वासन बाला ने संभाली है। 'जिगरा' की कहानी जेल तोड़ने की एक घटना पर आधारित है, जिसके केंद्र में भाई-बहन का रिश्ता है। आलिया-वेदांग फिल्म भाई-बहन का किरदार निभा रहे हैं।