LOADING...
'KGF'-'कांतारा' वाले होम्बले फिल्म्स का बड़ा ऐलान, भारतीय सिनेमा को मिलेगी वैश्विक मंच पर नई उड़ान
भारतीय फिल्म विदेशी बाजारों में पहुंचाएगा होम्बले फिल्म्स (तस्वीर: एक्स/@hombalefilms)

'KGF'-'कांतारा' वाले होम्बले फिल्म्स का बड़ा ऐलान, भारतीय सिनेमा को मिलेगी वैश्विक मंच पर नई उड़ान

Feb 27, 2026
07:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा को 'KGF', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाला प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स अब दुनिया फतह करने की तैयारी में है। अपनी जादुई कहानियों से देश का दिल जीतने के बाद, कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन (विदेशी फिल्म वितरण) के क्षेत्र में उतरने का ऐलान कर दिया है। ये कदम न केवल होम्बले की अपनी फिल्मों, बल्कि देश के अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी अंतरराष्ट्रीय बाजार के दरवाजे मजबूती से खोलेगा।

पहल

होम्बले ने उठाया भारतीय कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने का बीड़ा

'KGF' और 'कांतारा' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाला प्रोडक्शन हाउस, होम्बले फिल्म्स, अब एक नई भूमिका में नजर आएगा। कंपनी ने अब खुद अंतरराष्ट्रीय वितरक बनने का फैसला किया है। वो सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य फिल्म निर्माताओं की बेहतरीन और बड़ी फिल्मों को भी विदेशी बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसका मकसद भारतीय कहानियों और संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना और विश्व स्तर पर एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना।

जरिया

भारतीय फिल्मों के लिए सेतू का काम करेगा प्रोडक्शन हाउस

होम्बले फिल्म्स अब भारत के अन्य छोटे-बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए एक 'पुल' का काम करेगा। इसका मतलब है कि भारत के किसी भी कोने की दमदार कहानी अब दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर दिखाई देगी। विदेशों में डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा खुद लेकर प्रोडक्शन कंपनी ये पक्का करना चाहती है कि भारतीय सिनेमा की गूँज दुनिया के हर शहर और हर कोने में सुनाई दे। बता दें कि ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इस प्रोडक्शन हाउस की उपज है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए निर्माताओं को पोस्ट

Advertisement