NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 15 साल बाद फिर साथ आए संजय दत्त और निर्देशक संजय गुप्ता
    अगली खबर
    15 साल बाद फिर साथ आए संजय दत्त और निर्देशक संजय गुप्ता
    फिर साथ आए संजय दत्त और संजय गुप्ता

    15 साल बाद फिर साथ आए संजय दत्त और निर्देशक संजय गुप्ता

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 19, 2022
    07:39 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से चर्चा थी कि अभिनेता संजय दत्त निर्देशक संजय गुप्ता के साथ फिर एक फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की दोनों की तरफ से कोई पुुष्टि नहीं हुई थी।

    अब खुद संजय ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है कि वह गुप्ता के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर उत्साह जाहिर किया है।

    आइए जानते हैं अभिनेता ने अपनी इस नई फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा।

    खुलासा

    जल्द ही शुरू होगा फिल्म पर काम

    संजय हाल ही में फिल्म 'KGF चैप्टर 2' में नजर आए, जिसमें उनके काम की खूब सराहना हुई।

    अब संजय की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके खाते से एक और नई फिल्म जुड़ गई है।

    संजय ने कहा, "मैं निर्देशक संजय गुप्ता के साथ लौटने वाला हूं। कुछ ही महीनों में हम एक फिल्म पर साथ काम कर रहे होंगे। यह एक मजेदार अनुभव होगा, क्योंकि हम सालों बाद साथ आ रहे हैं।"

    फिल्में

    इन फिल्मों में गुप्ता के साथ काम कर चुके हैं संजय

    संजय गुप्ता ने फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से निर्देशन में कदम रखा था। खास बात है कि उनकी इस फिल्म के हीरो संजय ही थे। 1994 में यह फिल्म रिलीज हुई थी।

    इसके बाद दोनों एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांटे' के लिए साथ आए, जो 2002 में दर्शकों के बीच आई थी। 2006 में उन्होंने फिल्म 'जिंदा' में साथ काम किया। यह फिल्म भी सफल रही।

    दोनों की आखिरी फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' थी, जो 2007 में रिलीज हुई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    एक वक्त ऐसा भी था, जब गुप्ता और संजय दत्त के बीच मतभेद की खबरें तेज थीं। गुस्से में गुप्ता ने कहा था कि वह इस जीवन में कभी संजय के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

    प्रोजेक्ट

    इन दिनों कहां व्यस्त हैं गुप्ता?

    गुप्ता ने पिछली बार फिल्म 'मुंबई सागा' का निर्देशन किया था। वह सुपरहीरो फिल्म 'रक्षक' लेकर आ रहे हैं। निर्देशक फिल्म 'विस्फोट' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने रितेश देशमुख और फरदीन खान को कास्ट किया है।

    वह मुंबई की ड्रग क्वीन बेबी पाटणकर पर एक वेब सीरीज बनाने वाले हैं। इसका नाम 'बेबी पाटणकर- नारकोटिक्स क्वीन ऑफ इंडिया' रखा गया है।

    गुप्ता मुंबई की विवादित और मशहूर बार डांसर स्वीटी के जीवन पर भी फिल्म बना रहे हैं।

    फिल्में

    ये हैं संजय की आने वालीं दूसरी फिल्में

    संजय जल्द ही करण मल्होत्रा के निर्देशन मे बनी फिल्म 'शमशेरा' में दिखेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। 'शमशेरा' 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    संजय फिल्म 'पृथ्वीराज' और 'द गुड महाराजा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    इसके अलावा भूषण कुमार की फिल्म 'घुड़चढ़ी' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन नजर आएंगी। फिल्म 'मुन्ना भाई 3' भी संजय के खाते में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संजय दत्त
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम को NDA साइन करने के लिए कहा? सेलिब्रिटी गॉसिप
    पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर सुजैन खान
    जुलाई में शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पर्दे पर पहली बार एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन

    संजय दत्त

    2020 में IMDb पर सबसे कम रेटिंग पाने वाली पांच बॉलीवुड फिल्में अक्षय कुमार
    साल 2021 में रिलीज होंगी ये पांच बेहतरीन बायोपिक फिल्में दीपिका पादुकोण
    'KGF चैप्टर 2' का टीजर हिट, यूट्यूब पर 35 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया यूट्यूब
    बॉलीवुड के इन मशहूर कलाकारों के हैं जुड़वा बच्चे करण जौहर

    आगामी फिल्में

    क्या किसी फिल्म के लिए आमिर ने मोहनलाल के साथ मिलाया हाथ? बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे विद्युत जामवाल बॉलीवुड समाचार
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी 'मिशन सिंड्रेला', सामने आई रिलीज डेट अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025