NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कॉफी विद करण' में पहुंचे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, जानिए प्रमुख बातें
    अगली खबर
    'कॉफी विद करण' में पहुंचे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, जानिए प्रमुख बातें
    'कॉफी विद करण' में आए रोहित शेट्टी और अजय देवगन

    'कॉफी विद करण' में पहुंचे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, जानिए प्रमुख बातें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 21, 2023
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 8' अपने फिल्मी गपशप से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में अब तक कई जोड़ियां नजर आ चुकी हैं, जिनके साथ करण ने खूब मस्ती और खुलासे किए।

    शो के नए एपिसोड में 'सिंघम' जोड़ी अजय देवगन और रोहित शेट्टी पहुंचे थे। 'सिंघम' के अलावा दोनों 'गोलमाल' जैसी सफल फ्रैंचाइज भी बना चुके हैं।

    नजर डालते हैं, इस एपिसोड की प्रमुख बातों पर।

    सर्कस 

    'सर्कस' पर बोले रोहित- मुझसे गलती हुई

    पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रोहित की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है उस फिल्म में निर्देशक के तौर पर मुझसे गलती हुई। अच्छी बात यह थी कि यह गलती मुझसे किसी और बड़ी फिल्म में नहीं हुई। इसके 3 दिन बाद में अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रहा था। जब आप अपनी गलती मान लेते हैं, तो उससे भाग नहीं सकते हैं।"

    नई पीढ़ी

    नई पीढ़ी के कलाकार सोशल मीडिया से प्रभावित- रोहित

    रोहित ने कलाकारों की नई पीढ़ी पर राय दी।

    उन्होंने कहा, "उनमें जुनून है। मुझे लगता है उनमें असुरक्षा की भावना ज्यादा है। वे सोशल मीडिया पर उन लोगों से मान्यता चाहते हैं, जिन्हें वे जानते भी नहीं हैं। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है। हो सकता है, उनकी अपनी दिक्कतें हों। वे इस पीढ़ी में पैदा हुए हैं। वे अपने किसी भी फैसले पर बहुत सोचते हैं।"

    करण ने आगे कहा कि वे मल्टीस्टारर फिल्में भी नहीं करना चाहते।

    बॉलीवुड पार्टी

    बॉलीवुड पार्टियों में क्यों नहीं दिखते अजय?

    अजय पर्दे के पीछे अपने शांत और शर्मीले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि वह बॉलीवुड की पार्टियों में कम ही नजर आते हैं।

    उन्होंने कहा, "मैं ऐसा ही हूं। शुरू में लोगों को लगता था कि मैं खड़ूस हूं, लेकिन अब उन्हें पता है कि मैं ऐसा ही हूं। मैं लोगों से मिलने-जुलने और बातें करने में सहज नहीं होता हूं। मैं लोगों से निजी और शांत जगह पर मिल सकता हूं, पार्टी में नहीं।"

    ट्रोलिंग

    बेटी निसा की ट्रोलिंग पर बोले अजय

    अजय और काजोल की बेटी निसा अक्सर पापराजी के कैमरे में कैद होती हैं। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं।

    अजय ने कहा, "उसे ये पसंद नहीं है, ना ही मुझे, लेकिन इसका कुछ किया नहीं जा सकता है। इसके साथ रहना होगा। कुछ लोग आपके बारे में बकवास करें, इसका यह मतलब नहीं है कि पूरी दुनिया आपके बारे में ऐसा सोचती है। अगर ट्रोल नहीं किया जाएगा, तो सोशल मीडिया चलेगा नहीं।"

    रणवीर सिंह

    'सिंबा' रणवीर सिंह पर बोले दोनों कलाकार

    दोनों अभिनेताओं ने रणवीर के बारे में भी दिलचस्प बातें कीं।

    अजय जितने शांत हैं, रणवीर उतने ही मसखरे। ऐसे में अजय ने मजाकिया लहजे में बताया कि वह या को उन्हें चुप होने के लिए कह देते हैं या अपने कान बंद कर लेते हैं।

    रोहित ने भी कहा कि उनकी ऊर्जा अलग ही स्तर की होती है। वह शॉट के दौरान अपने संवाद बदल देते हैं। एक मुश्किल दृश्य के पहले वह रो पड़े थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें अजय के साथ 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार और 'सिंबा' रणवीर भी नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर भी शामिल हैं। इस बार टाइगर श्रॉफ की भी एंट्री हुई है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    शो में साथ आए अजय और रोहित

    Instagram post

    A post shared by karanjohar on December 21, 2023 at 11:36 am IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कॉफी विद करण
    अजय देवगन
    रोहित शेट्टी
    करण जौहर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    कॉफी विद करण

    दिशा पाटनी से ब्रेकअप की अटकलों के बीच टाइगर श्रॉफ ने खुद को बताया सिंगल सेलिब्रिटी गॉसिप
    'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का हुआ ऐलान, डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा प्रसारित करण जौहर
    क्या 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में नजर आएंगी शाहरुख की पत्नी गौरी खान? करण जौहर
    आर्यन खान ड्रग मामले पर पहली बार बोलीं गौरी खान, बताया परिवार ने कैसे किया सामना शाहरुख खान

    अजय देवगन

    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'भोला' की कमाई जारी, अब तक किया इतना कारोबार भोला फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'भोला' ने दुनिया भर में कमाए 97 करोड़ रुपये भोला फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'भोला' पार करेगी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जानिए कुल कमाई  भोला फिल्म
    अजय देवगन के साथ 'धमाल 4' बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं इंद्र कुमार बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' अगले साल सिनेमाघरों में देगी दस्तक  अजय देवगन
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड की 'हिट मशीन' जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन जन्मदिन विशेष
    रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर जुहू में किया नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, देखिए तस्वीरें जन्मदिन विशेष

    करण जौहर

    'कॉफी विद करण 8' के दूसरे एपिसोड में नजर आएंगे बॉबी और सनी देओल, प्रोमो जारी कॉफी विद करण
    सनी और बॉबी से पहले 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं भाई-बहन की ये लोकप्रिय जोड़ियां कॉफी विद करण
    निखिल ने की अपने सफर पर बात, कहा- करण और आदित्य की बदौलत हासिल किया मुकाम आदित्य चोपड़ा
    'कॉफी विद करण 8' के आगामी एपिसोड में नजर आएंगी सारा और अनन्या, प्रोमो वीडियो जारी  कॉफी विद करण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025