LOADING...
'केसरी 2': अक्षय कुमार ही नहीं, इन सितारों ने भी वकील बनकर लड़ी न्याय की लड़ाई 
इन सितारों ने भी वकील बनकर लड़ी न्याय की लड़ाई (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

'केसरी 2': अक्षय कुमार ही नहीं, इन सितारों ने भी वकील बनकर लड़ी न्याय की लड़ाई 

Apr 17, 2025
03:37 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' की रिलीज को अब सिर्फ चंद घंटे बाकी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में होंगे। अक्षय फिल्म में वरिष्ठ वकील सी शंकरन नायक की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें सितारों ने वकील बनकर न्याय की लड़ाई लड़ी है। आइए जानें उन कलाकारों के बारे में।

#1 और #2

अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर 

शुरुआत करते हैं 2016 में आई फिल्म 'पिंक' से, जिसमें अमिताभ बच्चन ने दीपक सहगल नाम के वकील का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसमें तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 1985 में अनिल कपूर अभिनीत 'मेरी जंग' रिलीज हुई, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में अनिल ने वकील की भूमिका निभाई थी, जो अपने परिवार पर लगे झूठे आरोपों को अदालत में साबित करता है।

#3 और #4

करीना कपूर और अरशद वारसी 

करीना कपूर भी फिलम 'ऐतराज' में वकील की भूमिका निभा चुकी हैं। साल 2004 में आई इस फिल्म में करीना ने अपने पति (अक्षय कुमार) का केस लड़ा था।इसमें प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। सुभाष कपूर के निर्देशन में फिल्म 'जॉली LLB' साल 2013 में रिलीज हुई, जो कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित थी। इसमें अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई थी। उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

#5 और #6

परेश रावल और सनी देओल 

परेश रावल की फिल्म 'ओह माय गॉड' में अभिनेता ने एक वकील का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने भगवान के खिलाफ अपना केस लड़ा था। फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म में परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई कलाकार ने भूमिका निभाई है। उधर, राजकुमार संतोषी की फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल ने वकील बनकर एक महिला को न्याय दिलाया था। इसमें मीनाक्षी सेषाद्रि, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

#7 और #8

राजकुमार राव और काजोल

राजकुमार राव ने फिल्म 'शाहिद' ने वकील का किरदार निभाया था, जो 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी की बायोपिक है। फिल्म में राजकुमार ने शाहिद आजमी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा काजोल वेब सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' में वकील की भूमिका निभा चुकी हैं। नयनिका सेनगुप्ता बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस वेब सीरीज को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।