LOADING...
'द केरल स्टोरी 2' को राहत, हाई कोर्ट ने हटाई फिल्म की रिलीज पर लगी रोक 
'द केरल स्टोरी 2' के निर्माताओं को राहत

'द केरल स्टोरी 2' को राहत, हाई कोर्ट ने हटाई फिल्म की रिलीज पर लगी रोक 

Feb 27, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

कानूनी लड़ाइयों के बीच फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को बड़ी राहत मिली है। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को आधिकारिक तौर पर हटा दिया है, जिससे अब इसके सिनेमाघरों में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। फिल्म के निर्माताओं की अपील पर जजों की बेंच ने रात के समय 2 घंटे से भी ज्यादा देर तक गहन चर्चा की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं, जिसके बाद ये फैसला सुनाया गया।

मंजूरी

कोर्ट ने दी हरी झंडी

केरल हाई कोर्ट ने 27 फरवरी को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए फिल्म 'केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है। जज एस.ए. धर्माधिकारी और पी.वी. बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने सिंगल-बेंच के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें फिल्म पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई गई थी। पहले 26 फरवरी को कोर्ट ने सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म के खिलाफ शिकायतों की जांच करने का निर्देश देते हुए इसकी रिलीज रोक दी थी।

फैसला

2 घंटे की गहन सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने 26 फरवरी रात साढ़े 7 बजे विशेष इमरजेंसी सुनवाई बुलाई थी, जो 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली। गहन बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज शाम 4 बजे सुनाया गया। इस फैसले के साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर बना सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है।

Advertisement

याचिका

रोक हटाने के लिए निर्माताओं ने डिवीजन बेंच में दायर की याचिका

सिंगल जज ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की रोक लगा दी थी। उनका मानना था कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय गंभीरता से विचार नहीं किया। उन्होंने बोर्ड को शिकायतों की दोबारा जांच करने को कहा था। फिल्म 27 फरवरी को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होने वाली थी, इसलिए मेकर्स तुरंत बड़ी बेंच (डिवीजन बेंच) के पास पहुंचे।

Advertisement

तर्क

अभिव्यक्ति की आजादी बनी अहम

वकीलों ने कहा कि एक बार सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद रिलीज रोकना अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में डिस्क्लेमर दिया गया है और यह केवल केरल नहीं, बल्कि कई राज्यों की कहानी है। इस विशेष सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने सिंगल जज के आदेश को हटा दिया। कोर्ट ने माना कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाना सही नहीं, जिससे अब फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

जानकारी

'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है 'द केरल स्टोरी 2'

'द केरल स्टोरी 2' साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। 'द केरल स्टोरी' को सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया था। सीक्वल के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं और विपुल शाह ने 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले इसका निर्माण किया है।

Advertisement