'केनथा कानोम' इस दिन होगी रिलीज, योगी बाबू की कॉमेडी के साथ दिखेगा सूखे से जूझते गांव का अनोखा ड्रामा
OTT पर मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए एक और दिलचस्प तमिल फिल्म तैयार है। दिवंगत निर्देशक सुरेश सांगैया के निर्देशन में बनी तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'केनथा कानोम' आगामी 16 जून को एक साथ 2 बड़े प्लेटफॉर्म्स जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मशहूर कॉमेडियन योगी बाबू और लवलीन चंद्रशेखर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कुएं की खुदाई में 6.6 करोड़ साल पुराने डायनासोर का जीवाश्म
फिल्म की पूरी कहानी 'मनिवसागर' (योगी बाबू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक मंदिर के पुजारी हैं। गांव में चल रहे भीषण पानी के संकट की वजह से मनिवसागर का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया जाता है। इस बड़ी समस्या को सुलझाने के लिए गांव वाले जब उनके घर के पास कुआं खोदने का फैसला करते हैं तो वहां कुछ ऐसा मिलता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। खुदाई के दौरान उन्हें 6.6 करोड़ साल पुराना एक विशालकाय डायनासोर का जीवाश्म मिलता है। इसके बाद कहानी पूरी तरह पलट जाती है।