Page Loader
कीर्ति सुरेश ने शादी की खबरों के बीच किए तिरुपति मंदिर के दर्शन, सामने आया वीडियो 
कीर्ति सुरेश ने किए तिरुपति मंदिर के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@keerthysureshofficial)

कीर्ति सुरेश ने शादी की खबरों के बीच किए तिरुपति मंदिर के दर्शन, सामने आया वीडियो 

Nov 29, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह पिछले 15 साल से व्यवसायी एंटनी थाटिल को डेट कर रही हैं और खबर है कि दोनों 12 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। शादी की खबरों के बीच अब कीर्ति ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के दर्शन किए और भगवान वेंकटेश की पूजा-अर्चना की।

वीडियो

कीर्ति के साथ दिखा उनका परिवार 

सोशल मीडिया पर कीर्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री को अपने परिवार के साथ तिरुपति मंदिर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। बता दें कि कीर्ति ने बीते 27 नवंबर को एंटनी के साथ अपने रिश्ता सार्वजनिक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीर्ति और एंटनी जल्द ही डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। दोनों 12 दिसंबर को गोवा में शादी करने को तैयार हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो