कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' को मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म 'सत्यवान सावित्री' को सेंसर बोर्ड (CBFC) से 'U/A' सर्टिफिकेट मिल गया है।
फिल्म का ट्रेलर आने के बाद यह खबर सामने आई है। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है और इसे 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
कीर्ति पति के बचाव में वकील के तौर पर दिखेंगी
कीर्ति फिल्म में सावित्री नाम की एक वकील बनी हैं, जिन्हें अदालत में अपने ही पति का बचाव करना पड़ता है। पति पर वेरोनिका नाम की एक NRI महिला की हत्या का आरोप लगा है।
मैस्किन उनके पूर्व बॉस की भूमिका में हैं, जो बाद में उनके प्रतिद्वंद्वी बन जाते हैं, जिससे मामले में और भी ज्यादा रोमांच आ जाता है।
फिल्म में चारुकेश, बालासरवनन और मधुसूदनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रवीण एस विजय ने किया है और इसका संगीत सैम सी एस ने तैयार किया है।
पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।