LOADING...
नोरा फतेही ने महिला आयोग से मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाए हाथ
नोरा फतेही ने NCW से मांगी माफी

नोरा फतेही ने महिला आयोग से मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाए हाथ

May 07, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'KD- द डेविल' के गाने 'सरकी चुनर' को लेकर उपजा विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर न केवल अभिनेत्री नोरा फतेही ने इस मामले पर अपनी गलती मानी और माफी मांगी, बल्कि उन्होंने एक नेक पहल की घोषणा भी की है। नोरा ने जिम्मेदारी लेते हुए ऐलान किया है कि वो अनाथ बच्चियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगी।

माफीनामा

ऐसे आइटम गाने भविष्य में नहीं करेंगी नोरा

नोरा ने 'KD: द डेविल' के गाने 'सरकी चुनर' को लेकर हुए विवाद पर आयोग के सामने लिखित में माफी मांगी और कहा कि वो अब ऐसे आइटम नंबर नहीं करेंगी। अभिनेत्री ने कहा, "मैंने आयोग को अपना माफीनामा सौंप दिया है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। एक कलाकार के तौर पर मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगी।"

कुबूलनामा

नोरा से पहले संजय दत्त ने मांगी थी माफी

नोरा की ये पेशी अभिनेता संजय दत्त के 27 अप्रैल को इसी मामले में NCW के सामने पेश होने के बाद हुई है। सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने भी आयोग से माफी मांगी थी। उन्होंने समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। ये पूरा मामला फिल्म 'KD: द डेविल' के गाने 'सरकी चुनर तेरी सरकी' को लेकर उठाई गई आपत्तियों से जुड़ा है।

Advertisement

विवाद का कारण

अश्लील कोरियोग्राफी के कारण 'KD: द डेविल' के गाने पर गिरी गाज

'सरकी चुनर तेरी सरकी' के बोल और फिल्मांकन के कारण विवाद पैदा हुआ था, जिसके बाद NCW ने कड़ा रुख अपनाया। गाने की आलोचना इसके अश्लील बोल और डांस (कोरियोग्राफी) की वजह से हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा गाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी देने के बाद यह मामला संसद तक पहुंच गया। भारी विरोध को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया।

Advertisement

आगामी फिल्म

नोरा को 'दिलबर' से मिली पहचान, अब 'कंचना 4' में मचाएंगी धमाल

नोरा एक मशहूर कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं, जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्हें मुख्य रूप से उनके बेहतरीन बेली डांस और सुपरहिट आइटम गानों के लिए जाना जाता है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' से वो रातों-रात स्टार बन गई थीं। हाल ही में नोरा फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' और 'क्रैक' में भी नजर आई थीं। अब नोरा तमिल फिल्म 'कंचना 4' में नजर आएंगी।

Advertisement