LOADING...
स्पेस-X के साथ मिल जाएगी xAI कंपनी, SpaceXAI हो सकता है नाम
स्पेस-X के साथ मिल जाएगी xAI कंपनी

स्पेस-X के साथ मिल जाएगी xAI कंपनी, SpaceXAI हो सकता है नाम

May 07, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI अब अलग कंपनी के रूप में काम नहीं करेगी। मस्क ने बताया कि xAI को उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X के साथ जोड़ दिया जाएगा और आगे AI से जुड़े प्रोडक्ट स्पेस-X के तहत काम करेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में 'SpaceXAI' नाम इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक स्पेस-X की वेबसाइट पर इस नाम की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी

2023 में शुरू हुई थी AI कंपनी

xAI की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और इसने 'ग्रोक' नाम का AI चैटबॉट बनाया था। मस्क का कहना था कि यह AI सच्चाई खोजने में मदद करेगा। कंपनी का मकसद OpenAI और गूगल जैसी बड़ी AI कंपनियों को टक्कर देना था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में कंपनी के कई बड़े अधिकारी नौकरी छोड़ चुके हैं। अब xAI में शुरुआती टीम के ज्यादातर लोग जा चुके हैं और केवल मस्क ही मुख्य चेहरे के रूप में बचे हैं।

वजह

स्पेस-X के साथ क्यों जोड़ी गई कंपनी?

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क AI और अंतरिक्ष तकनीक को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। इसी वजह से xAI को स्पेस-X में मिलाया जा रहा है। स्पेस-X के पास पहले से बड़े सुपरकंप्यूटर और मजबूत तकनीकी सिस्टम मौजूद हैं। कंपनी अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने की योजना पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि एक ही कंपनी के अंदर सभी AI प्रोजेक्ट होने से काम आसान होगा और नई तकनीक तेजी से तैयार की जा सकेगी।

Advertisement

चर्चा

भविष्य की योजनाओं पर बढ़ी चर्चा

स्पेस-X को लेकर अब बड़े विस्तार की चर्चा भी हो रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में बड़ा IPO ला सकती है। इसकी संभावित वैल्यू 1.5 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 140 लाख करोड़ रुपये) तक बताई जा रही है। मस्क ने यह भी कहा है कि वह नई AI टीम तैयार कर रहे हैं और नए लोगों को मौका देंगे। इससे अंतरिक्ष और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement