अक्षय कुमार ने शूटिंग पूरी होते ही कराई आंखों की सर्जरी, बनाई काम से दूरी
क्या है खबर?
अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने वाले अक्षय ने फिलहाल काम से एक छोटा सा ब्रेक लिया है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की हाल ही में आंखों की सर्जरी हुई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। अक्षय जल्द ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पर लौटेंगे, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी रिकवरी पर है।
ब्रेक
'केरलम' की शूटिंग खत्म कर लिया ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने अपनी अगली फिल्म 'केरलम' का शेड्यूल पूरा करने के तुरंत बाद मुंबई में अपनी आंखों की एक छोटी विजन करेक्शन सर्जरी कराई है। ये सर्जरी अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग खत्म होने के ठीक बाद हुई है। लगातार एक के बाद एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अक्षय ने डॉक्टर की सलाह पर फिलहाल अपनी सेहत के लिए काम से एक छोटा सा ब्रेक लिया है।
अपडेट
एक दिन पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर दी थी ये जानकारी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने 5 मई को 'केरलम' की शूटिंग पूरी की और 6 मई को उन्होंने सर्जरी करवाई। एक दिन पहले ही अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सेट से एक तस्वीर सााझा की थी, जिसमें वो विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ नजर आ रहे थे। अब कुछ दिनों तक अपनी सेहत पर ध्यान देंगे, जिसके बाद ही वो दोबारा काम पर लौटेंगे।