NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शो 'मैडम सर' में होने वाली है कविता कौशिक की एंट्री, देखें वीडियो
    अगली खबर
    शो 'मैडम सर' में होने वाली है कविता कौशिक की एंट्री, देखें वीडियो
    ‘मैडम सर’ में नजर आएंगी कविता कौशिक

    शो 'मैडम सर' में होने वाली है कविता कौशिक की एंट्री, देखें वीडियो

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 01, 2022
    07:11 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री कविता कौशिक छोटे पर्दे पर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। धारावाहिक 'FIR' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं।

    अब पर्दे पर एक बार फिर वह पुलिसगिरी दिखाएंगी। वह अपने पुराने और लोकप्रिय अवतार के साथ लौटने वाली हैं। दरअसल, जल्द ही कविता लोकप्रिय कॉप ड्रामा शो 'मैडम सर' में नजर आएंगी। उन्होंने खुद यह जानकरी अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर दी है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    शो में शानदार होगी कविता की एंट्री

    सब टीवी के शो 'मैडम सर' में कविता की एंट्री होने वाली है। वह इसमें मेहमान भूमिका में होंगी, लेकिन उनका किरदार दिलचस्प है। कविता ने अपने एपिसोड की शूटिंग भी शुरू कर दी है और जल्द ही शो में उनकी ग्रैंड एंट्री दर्शकों को सरप्राइज देगी।

    कविता खुद इस शो से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। इसमें काम कर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। अब इस खबर के बाद शो को लेकर प्रशंसकों की उत्सकुता बेशक बढ़ जाएगी।

    पोस्ट

    कविता ने शेयर किया वीडियो

    कविता ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी देते हुए लिखा, 'हर हर महादेव। आ रही है आपकी प्यारी कुछ दिनों के लिए आपके लिए एक कहानी लेकर। सिर्फ और सिर्फ 'मैडम सर' में।'

    कविता ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनका एक बार फिर वही स्वैग और स्टाइल देखने को मिल रहा है।

    फैंस कविता को पुलिस के अवतार में देख फूले नहीं समा रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    Harr Harr Mahadev 🙏 Aa rahi hai aapki pyaari kutch dino ke liye aapke liye ek kahaani le ke ! On Madam Sir ! pic.twitter.com/q985CG0TrA

    — Kavita Kaushik (@Iamkavitak) March 1, 2022

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    कविता को धारावाहिक 'कुटुंब' से ब्रेक मिला था। उन्हें 'कहानी घर घर की', 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' और 'पिया का घर' जैसे कई धारावाहिकों में देखा गया, लेकिन उन्हें पहचान कॉमेडी शो 'FIR' से मिली, जिसमें उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया।

    रोल

    'मैडम सर' में ये अभिनेत्रियां निभा रही हैं पुलिस का किरदार

    'मैडम सर' में अभिनेत्री गुलकी जोशी पहली पुलिसवाली हैं, जो SHO बनी हैं, जिसका नाम हसीना मलिक है। शो में दूसरी पुलिसवाली हैं एक्ट्रेस युक्ति कपूर। इनका किरदार काफी गुस्सैल है और नाम है करिश्मा सिंह।

    तीसरी हैं सोनाली नाइक, जो इसमें हेड कॉन्स्टेबल पुष्पा सिंह का किरदार निभा रही हैं।

    चौथी हैं भाविका शर्मा, जो साइबर क्राइम स्पेशलिस्ट कॉन्स्टेबल संतोष की भूमिका में हैं। ये चारों पुलिस अधिकारी अपराध को सुलझाने के लिए एक नया तरीका अपनाती हैं।

    आगाज

    2020 में शुरू हुआ था शो

    'मैडम सर' का प्रसारण 2020 में शुरू हुआ था। हल्की-फुल्की कॉमेडी वाले इस शो से दर्शक आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं। इसमें महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया है।

    यह शो समस्याओं को सुलझाने के अपने नए-नए तरीकों से खुशियां फैला रहा है। इसका निर्माण जय मेहता ने किया है।

    यह हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस शो के कॉन्सेप्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    कविता कौशिक

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    टीवी जगत की खबरें

    'बिग बॉस 15' में डबल एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए रितेश और राजीव अदातिया सलमान खान
    चार साल की कानूनी जंग के बाद एक-दूसरे से अलग हुए विवियन और वाहबिज सेलिब्रिटी गॉसिप
    दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021 बॉलीवुड समाचार
    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के न्यू ईयर एपिसोड ने तोड़ा बोरियत का रिकॉर्ड सलमान खान

    कविता कौशिक

    'FIR' फेम कविता कौशिक ने कैंसर मरीजों के लिए दान किए अपने बाल कैंसर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025