Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या विक्की कौशल के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक करना चाहती हैं कैटरीना?
मनोरंजन

क्या विक्की कौशल के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक करना चाहती हैं कैटरीना?

क्या विक्की कौशल के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक करना चाहती हैं कैटरीना?
लेखन नेहा शर्मा
Jun 05, 2021, 02:47 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या विक्की कौशल के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक करना चाहती हैं कैटरीना?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरों से पिछले काफी समय से बॉलीवुड का बाजार गर्म है। अब एक बार फिर दोनों के बीच बढ़तीं नजदीकियां सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा खबरों की मानें तो कैटरीना अपने इस रिश्ते को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं। वह अब गुपचुप तरीके से विक्की से नहीं मिलना चाहतीं। कैटरीना दुनिया के सामने इजहार-ए-इश्क के पूरे मूड में हैं। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

नामंजूर
विक्की को दूसरी हीरोइन के करीब नहीं देख सकतीं कैटरीना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना, अब विक्की के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हो गई हैं। वह उनके साथ अपना अफेयर सार्वजनिक करना चाहती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैटरीना ने विक्की को फिल्मों में इंटीमेट सीन ना करने की नसीहत दी है। वह नहीं चाहतीं कि विक्की किसी हीरोइन के साथ बोल्ड सीन करें। अब विक्की अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना की बात मानते हैं या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

नाखुश
बेटे के रिश्ते पर ऐतराज जता चुके हैं विक्की के पिता

रिपोर्ट के मुताबिक भले ही कैटरीना और विक्की अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हों, लेकिन विक्की के पिता ने उनके रिश्ते को हरी झंडी नहीं दी है। वह दोनों के रिश्ते से नाखुश हैं। विक्की के सामने वह इस पर पहले नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने विक्की को सलाह दी है कि वह सोच-समझकर फैसला लें। अब देखना होगा कि कैटरीना के प्यार में गिरफ्तार विक्की अपने दिल की सुनते हैं या पिता की।

बॉन्डिंग
कई बार साथ देखे गए विक्की-कैटरीना

विक्की और कैटरीना को कई बार साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा चुका है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। फिर विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में देखा गया। इस साल न्यू ईयर कैटरीना ने विक्की के साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो पहले ही उन्हें विकैट के नाम से बुलाने लगे हैं।

वर्कफ्रंट
ये हैं कैटरीना और विक्की की आने वाली फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो कैटरीना जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। उन्हें फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा जाएगा। कैटरीना फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान की जोड़ीदार बनी हैं। विक्की महान युद्ध नायक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' में काम कर रहे हैं। वह भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आएंगे। 'अश्वत्थामा', 'मिस्टर लेले' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' भी विक्की की आगमी फिल्मों में शुमार हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
विक्की कौशल
ताज़ा खबरें
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? मनोरंजन
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया राजनीति
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र करियर
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी ऑटो
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप लाइफस्टाइल
मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
और खबरें
विक्की कौशल
नहीं मिल रही रिलीज डेट, सीधा OTT पर आ सकती है विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा'
नहीं मिल रही रिलीज डेट, सीधा OTT पर आ सकती है विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' मनोरंजन
स्ट्रगलिंग ऐक्टर है विक्की-कैटरीना को धमकी देने वाला शख्स, दो दिन पुलिस हिरासत में भेजा गया
स्ट्रगलिंग ऐक्टर है विक्की-कैटरीना को धमकी देने वाला शख्स, दो दिन पुलिस हिरासत में भेजा गया मनोरंजन
क्या विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' में पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के कैमियो से नाखुश हैं कैटरीना?
क्या विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' में पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के कैमियो से नाखुश हैं कैटरीना? मनोरंजन
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज मनोरंजन
विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं 'भूल भुलैया 2' निर्देशक अनीस बाज्मी
विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं 'भूल भुलैया 2' निर्देशक अनीस बाज्मी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022