Loading...
कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली, विक्की कौशल संग यूं आईं नजर
कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग होली मनाई

कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली, विक्की कौशल संग यूं आईं नजर

Mar 03, 2026
06:18 pm

क्या है खबर?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। पिछले साल नवंबर में दोनों ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया था जिसका नाम 'विहान कौशल' है। माता-पिता बनने के बाद, कैटरीना और विक्की ने अपनी पहली होली मनाई है। अभिनेत्री ने दिल छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसके बाद से फैंस नई मां के तौर पर पहली होली मनाने के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पोस्ट

पति विक्की कौशल संग रंगों से सराबोर दिखीं अभिनेत्री

कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ विक्की रंग में रंगे दिख रहे हैं।

उनके अलावा, तस्वीर में अभिनेत्री की बहन इसाबेल कैफ और विक्की के भाई सनी काैशल भी नजर आ रहे हैं।

इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'होली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'विहान, मम्मा वाली चमक।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मम्मी बनने के बाद उनकी चमक कुछ अलग ही है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT