'बिग बॉस 20' के बीच टूटा 5 साल पुराना रिश्ता? लाइवस्ट्रीम में छलका स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी का दर्द
मनोरंजन
गेमिंग क्रिएटर और स्ट्रीमर काश्वी हीरानंदानी ने हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनसे उनके और 'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी स्काउट ओपी यानी तन्मय सिंह के ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं। काश्वी ने अपने पांच साल पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए ये 'आखिरी एक्ट और आखिरी डांस' है। उनकी इन बातों से फैंस को लग रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। दरअसल, शो में तन्मय की प्रतियोगी लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियां भी चर्चा में हैं। हालांकि, काश्वी ने ब्रेकअप की सीधेतौर पर पुष्टि नहीं की है।