बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का कारनामा, सूर्या के करियर में पहली बार हुआ ऐसा
क्या है खबर?
'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 26वें दिन तक लगभग 305 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। सूर्या की इस फिल्म ने विदेशों में भी जबरदस्त सफलता हासिल की है और लगभग 66-67 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ 'करुप्पु' सूर्या के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है।
जलवा
'ब्लास्ट' के बीच भी 'करुप्पु' का जलवा कायम
'करुप्पु' सिनेमाघरों में अपना पहला महीना पूरा करने के करीब है, और 'ब्लास्ट' के साथ स्क्रीन शेयर करने के बावजूद इसका प्रदर्शन काफी शानदार बना हुआ है। दुनियाभर में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करना फिल्म की पूरी टीम के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अपने चौथे मंगलवार के दौर से गुजरने के बाद भी, फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में इतने दर्शक आ रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई का मीटर लगातार चालू है।
स्थिति
भारत में मजबूत पकड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'करुप्पु' ने अपने 26वें दिन (मंगलवार) भारत में लगभग लगभग 51 लाख रुपये की कुल कमाई की, जो सोमवार की 60 लाख रुपये की कमाई की तुलना में 15 प्रतिश कम है। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन स्थिर माना जा रहा है, खासकर पहले महीने के अंतिम चरण में। इस कमाई के साथ फिल्म की भारत में कुल कमाई 224.66 करोड़ रुपये हो गई है और कामकाजी दिनों पर भी इसे दर्शक मिल रहे हैं।