LOADING...
'करुप्पु' का कमाल, ये हैं सूर्या की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
'करुप्पु' से पहले सूर्या की इन फिल्मों ने की भारत में खूब कमाई

'करुप्पु' का कमाल, ये हैं सूर्या की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

May 20, 2026
07:16 pm

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने बॉक्स ऑफिस पर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसका उनके फैंस को पिछले 13 सालों से इंतजार था। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म ने घरेलू बाजार में 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो सूर्या के पूरे करियर में पहली बार हुआ है। एक नजर भारत में सूर्या की टॉप-5 फिल्मों पर।

#1

'करुप्पु' 

साल 2013 में आई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिंघम 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 98 करोड़ रुपये कमाए थे। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से सूर्या की कोई भी फिल्म इस रिकॉर्ड को नहीं छू पाई थी, लेकिन 'करुप्पु' ने रिलीज होते ही इस कड़े मुकाबले को बेहद आसान बना दिया और महज 5 दिनों के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 'सिंघम 2' के इस सालों पुराने रिकॉर्ड को इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया।

#2

'सिंघम 2'

साल 2013 में आई इस फिल्म ने तमिल सिनेमा में एक्शन और कॉप-यूनिवर्स की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया था। 'करुप्पु' के आने से पहले तक पिछले 13 सालों से 'सिंघम 2' सूर्या के करियर का सबसे बड़ा शिखर बनी हुई थी। निर्देशक हरी के निर्देशन में बनी 'सिंघम 2' साल 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल थी। 'सिंघम 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 98 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

#3

'7 ओम अरिवु'

सूर्या के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो साल 2011 में आई '7 ओम अरिवु' का नाम सबसे ऊपर पर आता है। इस साइंस-फिक्शन और एक्शन ड्रामा फिल्म ने न केवल दर्शकों को एक अनोखी कहानी दी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस बड़े बजट की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 89 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।

Advertisement

#4 और #5

'कंगुवा' और 'सिंघम 3'

'कंगुवा' सूर्या की सबसे सबसे महंगे बजट वाली एक्शन फिल्म थी। फिल्म में सूर्या ने एक प्राचीन योद्धा और एक आधुनिक कैरेक्टर का डबल रोल निभाया था। सैकनिल्क के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 'कंगुवा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 82.64 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरी ओर 'सिंघम 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। DCP दुरई सिंघम के मुख्य किरदार से सूर्या ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था।

Advertisement