Loading...
कार्तिक आर्यन का नया अवतार, कबीर खान की नई फिल्म में पहली बार निभाएंगे ये किरदार
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म पर अपडेट

कार्तिक आर्यन का नया अवतार, कबीर खान की नई फिल्म में पहली बार निभाएंगे ये किरदार

Aug 11, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'चंदू चैंपियन' की सफलता के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान फिर साथ आ रहे हैं। 'चंदू चैंपियन' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कार्तिक ने अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। अब एक बार फिर वो कबीर खान के निर्देशन में बन रही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो प्रसिद्ध किकबॉक्सर तजामुल इस्लाम की बायोपिक पर आधारित है। अब उनके किरदार से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

किरदार

तजामुल इस्लाम की बायोपिक में कोच बनेंगे एक्टर

कार्तिक ने 'चंदू चैंपियन' में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था, जिसमें उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई।

अब वो किकबॉक्सर तजामुल इस्लाम के जीवन पर आधारित फिल्म में काम कर रहे हैं।

खबर है कि कबीर ने मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) कार्यालय में इस अनाम बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है और इस फिल्म में कार्तिक एक कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की।

शूटिंग शेड्यूल

कई अहम हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस बहुचर्चित फिल्म के कई अहम हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है।

मुंबई के BMC कार्यालय के बाद साकी नाका में होगी।

सूत्रों के मुताबिक, कार्तिक इस सप्ताह के मध्य से सेट पर लौटेंगे और पूरे महीने से लेकर सितंबर की शुरुआत तक लगातार शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

ये फिल्म तजामुल इस्लाम की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा के रूप में तैयार की जा रही है। तजामुल 2 बार की विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन हैं।

ADVERTISEMENT

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे कार्तिक

इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद कार्तिक के अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 4' की शूटिंग शुरू करने की संभावना है। इसकी शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

कार्तिक को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'तू मरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था।

उनकी अगली फिल्म अनुराग बासु के साथ एक रोमांटिक म्यूजिकल है। श्रीलीला संग बन रही ये फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT