Loading...
'कालिया' के लिए कार्तिक आर्यन ने कसी कमर, इस दिन से भोपाल में शुरू करेंगे शूटिंग
फिल्म 'कालिया' की शूटिंग पर आया अपडेट

'कालिया' के लिए कार्तिक आर्यन ने कसी कमर, इस दिन से भोपाल में शुरू करेंगे शूटिंग

Nov 24, 2026
12:11 pm

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान किया था। यह हाई-कॉन्सेप्ट पौराणिक क्रिएचर होगी, जिसका टीजर भी सामने आ चुका है। अभिनेता के लिए यह परियाेजना बेहद खास है क्योंकि इसमें वह न सिर्फ अभिनय कर रहे हैं, बल्कि निर्माता के तौर पर अपना पहला कदम भी बढ़ा रहे हैं। उनकी कंपनी 'डोपामाइन स्टूडियोज' में बन रही फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन का समर्थन मिला है। इसकी शूटिंग इसी महीने से शुरू होगी।

तैयारी

'कालिया' की शूटिंग के लिए तैयार कार्तिक

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, कार्तिक इस परियोजना के लिए बिना समय गंवाए आगे बढ़ रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग इसी महीने 30 नवंबर से मध्य प्रदेश के भोपाल के पास स्थित शहर होशंगाबाद में शुरू की जाएगी।

इस बारे में एक सूत्र ने कहा, "प्री-प्रोडक्शन महीनों से चल रहा है और कास्ट और क्रू शूटिंग से एक दिन पहले होशंगाबाद में होंगे। क्रीचर-थ्रिलर की डार्क, एटमोस्फेरिक दुनिया को जिंदा करने के लिए लोकेशन पर सेट-अप जोरों पर चल रहा है।"

रिलीज

2028 में सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

'कालिया' के लेखन और निर्देशन का काम संदीप मोदी ने संभाला है, जिन्हें चर्चित वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' में उनके काम के लिए जाना जाता है।

यह हिंदी थिएटर फीचर निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म होगी।

फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं से गहराई से जुड़ी पुरानी कहानियों से प्रेरित होगी, जिसका निर्माण शानदार विजुअल स्केल पर किया जा रहा है।

यह मई, 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'कालिया' का टीजर

ADVERTISEMENT