'ताली' के निर्माता का शाहरुख खान के लिए बड़ी योजना, इस बार दिखेगा अनदेखा अवतार
कार्तिक निशांदर और अर्जुन सिंह बरन, जिन्होंने 'ताली' जैसी सफल वेब सीरीज बनाई है, अब एक हिंदी थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद सुपरस्टार शाहरुख खान हैं।
उन्होंने 'इंडिया टुडे' को बताया कि वे शाहरुख को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं और यह फिल्म उनके प्रोडक्शन बैनर जीसीम्स के तहत बनाई जाएगी।
शाहरुख के लिए पटकथा हो रही तैयार
निर्माताओं ने इशारा दिया है कि यह फिल्म शाहरुख के लिए एकदम नया जॉनर होगा, जिसमें उन्होंने पहले कभी काम नहीं किया है।
इस फिल्म का कॉन्सेप्ट लगभग तैयार है और इसके लिए निर्देशक भी चुन लिया गया है।
भले ही अभी शाहरुख से इस बारे में कोई औपचारिक बात नहीं हुई है, लेकिन पटकथा उन्हीं को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है।
उन्होंने आगे बताया, "हमारे पास शाहरुख के लिए एक बहुत अच्छा कॉन्सेप्ट है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। यह एक हिंदी फिल्म है और हो सकता है कि हम जल्द ही उनसे इस बारे में बात करें।"