बॉक्स ऑफिस पर 'सरदार 2' का भौकाल, पहले दिन की कमाए इतने करोड़
मनोरंजन
कार्थी की फिल्म 'सरदार 2' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन ही इसने 5.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई का ज्यादातर हिस्सा तमिलनाडु से आया है।
इस जासूसी थ्रिलर को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, इसे सूरी की 'मंदाड़ी' से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है।
'सरदार 2' की टीम और कलाकार
'सरदार 2' में कार्थी के साथ एसजे सूर्या, मालविका मोहनन और योगी बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण प्रिंस पिक्चर्स और आईवीई एंटरटेनमेंट ने किया है।
इसका संगीत सैम सीएस का है और सिनेमैटोग्राफी जॉर्ज सी विलियम्स ने संभाली है।