NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' इसी साल 19 नवंबर को होगी रिलीज
    अगली खबर
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' इसी साल 19 नवंबर को होगी रिलीज

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' इसी साल 19 नवंबर को होगी रिलीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 22, 2021
    10:54 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस साल अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' कार्तिक के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है।

    अब कार्तिक की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को इसी साल 19 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    इस फिल्म में कार्तिक के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी और तब्बू को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।

    जानकारी

    अनीस बज्मी कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कार्तिक, कियारा और तब्बू अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' इस साल 19 नवंबर को रिलीज होगी।'

    फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसे भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

    हाल ही में खबरें आई थीं कि कोरोना वायरस के कारण तब्बू ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से मना कर दिया है, जिसके कारण शूटिंग को बंद करना पड़ा था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    KARTIK AARYAN - TABU - KIARA ADVANI: #BHOOLBHULAIYAA2 RELEASE DATE... #BhoolBhulaiyaa2 - starring #KartikAaryan, #Tabu and #KiaraAdvani - to release in *cinemas* on 19 Nov 2021... Directed by Anees Bazmee... Produced by Bhushan Kumar, Murad Khetani and Krishan Kumar. pic.twitter.com/H8t0ANO5qW

    — taran adarsh (@taran_adarsh) February 22, 2021

    सीक्वल

    अक्षय की 'भूल भुलैया' का सीक्वल होगी यह फिल्म

    कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' का दूसरा भाग होगी। इस फिल्म की कहानी पहले भाग से बिल्कुल अलग और दिलचस्प होगी।

    'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। यह फिल्म अब तक कई भाषाओं में भी बन चुकी है।

    इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, परेश रावल और राजपाल जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था।

    कहानी

    ऐसी है 'भूल भुलैया' की कहानी

    'भूल भुलैया' के पहले भाग में एक NRI और उसकी पत्नी अपने पैतृक आवास में रहने आते हैं। वे इस बात पर ध्यान नहीं देते कि इस घर में रहने वालों के लिए भूतों के संबंध में चेतावनी लिखी हुई है।

    इसके बाद घर में अकल्पनीय घटनाएं होने लगती हैं। इसे सुलझाने में मदद करने के लिए मनोचिकित्सक को बुलाया जाता है।

    यह हॉरर कॉमेडी फिल्म इसी गुत्थी को सुलझाने के इर्दगिर्द घूमती है।

    क्लैश

    दीवाली के आसपास फिल्मों के क्लैश होने की संभावना

    अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' इस साल दीवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी।

    शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का अक्षय के 'पृथ्वीराज' से क्लैश होने की चर्चा शुरू हो गई है। 'जर्सी' को भी दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

    इस लिहाज से 'भुल भूलैया 2' को दीवाली के दो हफ्ते बाद रिलीज करने का ऐलान किया गया है।

    अनीस की इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आसपास की गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    तब्बू
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के ये मशहूर कलाकार नहीं पहनते ज्यादा महंगे कपड़े राजकुमार राव
    महिलाओं के अधिकारों के ऊपर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में प्रियंका चोपड़ा
    अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर किया 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस, जानिये मामला यूट्यूब
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन भारतीय फिल्मों का नाम प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' गर्मियों में हो सकती है रिलीज मनोरंजन
    'राम सेतु' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार
    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही अफजाना' मार्च में हो सकती है रिलीज मनोरंजन
    'सूर्यवंशी' 2 अप्रैल को देशभर में सिंगल स्क्रीन सिनेमा में होगी रिलीज- रिपोर्ट अक्षय कुमार

    तब्बू

    अधेड़ उम्र में युवा लड़की के प्यार में अजय, देखें 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' का बनेगा सीक्वल? बॉलीवुड समाचार
    काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका सहित बॉलीवुड की इन अदाकाराओं ने साउथ की फिल्मों से शुरू किया था करियर दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    क्या '3D रामायण' में महेश बाबू निभाएंगे राम का किरदार? बॉलीवुड समाचार
    अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    अक्षरधाम मंदिर हमले पर बनेगी फिल्म, NSG कमांडो के रूप में दिखेंगे अक्षय खन्ना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025