बॉक्स ऑफिस पर 'सरदार 2' को लगा तगड़ा झटका, 5वें दिन की कमाई ने चौंकाया
मनोरंजन
कार्तिक की दोहरी भूमिका वाली तमिल स्पाई थ्रिलर फिल्म 'सरदार 2' उतनी धूम नहीं मचा पा रही है, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
फिल्म 10 सितंबर को रिलीज हुई थी। 5वें दिन फिल्म की कमाई गिरकर 1.5 करोड़ पर आ गई, जो चौथे दिन के मुकाबले बड़ी गिरावट है।
फिल्म ने भारत में अभी तक 13.1 करोड़ और दुनियाभर में लगभग 19.85 करोड़ की कमाई की है।
'सरदार 2' में होंगे प्रीक्वल और सीक्वल दोनों
फिल्म को भारत में 2,473 स्क्रीन्स पर दिखाया गया है। इसकी ज्यादातर कमाई तमिल दर्शकों से हुई है। तेलुगु दर्शक और विदेश में बैठे फैंस ने भी इसे कुछ हद तक सहारा दिया है, जहां फिल्म ने 4.5 करोड़ कमाए हैं।
इस फिल्म को पी.एस. मित्रन ने निर्देशित किया है। इसमें कार्तिक के साथ एस.जे. सूर्या, मालविका मोहनन और आशिका रंगनाथ जैसे कलाकार भी हैं।
'सरदार 2' साल 2022 की सुपरहिट ओरिजिनल फिल्म का प्रीक्वल भी है और सीक्वल भी।