'मैदान': कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अजय देवगन की फिल्म पर लगी रोक हटाई, जानिए पूरा मामला
क्या है खबर?
सिनेमाघरों से लेकर मीडिया खबरों तक में इन दिनों अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'मैदान' छाई हुई है।
अमित शर्मा निर्देशिथ और बोनी कपूर निर्मित पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही कानूनी मुसीबत में फंस गई थी।
दरअसल, एक लेखक के स्क्रिप्ट चोरी के आरोप पर मैसूर कोर्ट ने कर्नाटक में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी।
हालांकि, अब कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस रोक को हटा दिया है।
चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
मामला
पहले जान लीजिए क्या था मामला
मैसूर के लेखक अनिल कुमार ने आरोप लगाया था कि बोनी और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फुटबॉल कोच सैयद रहीम के जीवन पर आधारित 'मैदान' की स्क्रिप्ट उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट से चुराई गई है।
लेखक ने लिंक्डइन पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा कि 2010 में उन्होंने कहानी लिखना शुरू किया था और 2018 में उन्होंने इसके बारे में पोस्ट किया। इसके बाद वह इस पोस्ट के माध्यम से विज्ञापन निर्देशक सुखदास सूर्यवंशी के संपर्क में आए थे।
विस्तार
सुखदास को थमाई थी 'मैदान' की स्क्रिप्ट
अनिल ने बताया था कि उन्हें स्क्रिप्ट के साथ मुंबई बुलाया और यह भी दावा किया कि उनके पास पूरी चैट है।
लेखक ने दावा किया कि सुखदास उनकी मुलाकात आमिर खान से कराने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से वह नहीं मिल सके। उन्होंने सुशदास को कहानी दी थी।
सुखदास 'मैदान' में सहायक निर्देशक बने। जब अनिल ने 'मैदान' का टीजर देखा तो लगा कि यह उनकी कहानी थी। निर्माताओं ने इसे तोड़-मरोड़ कर यह फिल्म बना दी है।
आदेश
'मैदान' के पक्ष में आया फैसला
अनिल ने मैसूर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की, जिसमें अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
हालांकि, निर्माताओं ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में इस आदेश के विरुद्ध अपील की थी।
अब ताजा जानकारी के अनुसार न्यायालय ने 'मैदान' की रिलीज पर लगी रोक हटा दी है।
आज अदालत में सुनवाई के दौरान, न्यायाधीशों ने रोक हटा दी, जिससे फिल्म की रिलीज योजना के अनुसार आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई है।
बयान
निर्माताओं ने 'मैदान' की रोक पर जारी किया था बयान
इससे पहले, 'मैदान' के निर्माता बेव्यू प्रोजेक्ट्स LLP ने जिला न्यायालय द्वारा लगाए गए रोक के आदेश के जवाब में एक्स (X) पर एक बयान जारी किया था।
इसमें उन्होंने लिखा था, "हम कर्नाटक के माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर कर रहे हैं। हम आदेश में तत्काल राहत के लिए मामले को माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष ले जाएंगे।"
बता दें, इसी अपील के तहत आज फैसला सुनाया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट:
@ZeeStudios_ pic.twitter.com/2C8EThwhSa
— BayViewProjectsLLP (@BayViewProjOffl) April 10, 2024
मैदान
क्या है 'मैदान' की कहानी?
'मैदान' फुटबॉल कोच सैयद के जीवन में झांकने का मौका देती है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी।
इस दौर को भारतीय फुटबॉल का 'स्वर्ण युग' कहा जाता है। फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इसमें अजय के कोच सैयद की भूमिका निभाई है। अभिनेता के अलावा फिल्म में प्रियामणि और गजराज राव ने मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।