करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर बेटे को दिया जन्म
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा के घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उनके बेटे का जन्म 29 जुलाई, 2026 को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हुआ है। उन्होंने अपने बेटे को ईश्वर का 'सबसे बड़ा आशीर्वाद' बताया और एक प्यारे से पोस्ट के जरिए लिखा, 'हमारी दुनिया में आपका स्वागत है, छोटे नवाब।'
करिश्मा ने कब दी थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर?
बता दें कि इसी साल अप्रैल में करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी, जब उन्होंने अपने आने वाले बच्चे को 'जिंदगी का 'सबसे बड़ा उपहार' बताया था। 'नागिन' और 'स्कूप' जैसी चर्चित सीरीज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली करिश्मा का मानना था कि मां बनना किसी सामाजिक दबाव का फैसला नहीं होना चाहिए। उन्होंने तभी इस नए सफर की शुरुआत की, जब वो खुद को इसके लिए पूरी तरह तैयार महसूस करने लगीं। करिश्मा और वरुण फरवरी, 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे।