Loading...
करीना कपूर की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड, क्या मेघना गुलजार की 'दायरा' बचाएगी साख?
करीना कपूर की पिछली 5 फिल्मों का लेखा-जोखा

करीना कपूर की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड, क्या मेघना गुलजार की 'दायरा' बचाएगी साख?

Sep 18, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

करीना कपूर थ्रिलर-ड्रामा फिल्म 'दायरा' के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने हैं। अलग-अलग जॉनर में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली करीना के लिए बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला सफर रहा है। जहां उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने सिनेमाघरों में बढ़िया कमाई की, वहीं कुछ को औसत रिस्पॉन्स मिला। अब मेघना गुलजार के निर्देशन और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ उनकी नई फिल्म पर उम्मीद टिकी है। आइए जानें करीना की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहा।

#1

'सिंघम अगेन'

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में करीना ने अजय देवगन के किरदार सिंघम की पत्नी अवनी का किरदार निभाया था।

करीब 350-375 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने की दुनियाभर में कमाई करीब 389.64 करोड़ रुपये रही।

फिल्म 1 नवंबर] 2024 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से हुआ था।

बड़े बजट के मुकाबले फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा।

#2

'क्रू'

राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रू' में करीना के साथ तब्बू और कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में थीं।

करीब 75 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। दर्शकों की तारीफों और मनोरंजन के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 151.63 करोड़ की कमाई की। काॅमेडियन कपिल शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा थे।

ADVERTISEMENT

#3

'द बकिंघम मर्डर्स'

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी सस्पेंस-थ्रिलर 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना ने ब्रिटिश-भारतीय जासूस जसमीत भामरा का किरदार निभाया था।

करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को सीमित रिलीज और गंभीर कहानी के कारण बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दर्शक नहीं मिले।

फिल्म की दुनियाभर में कमाई करीब 14-15 करोड़ रुपये ही रही। कम कमाई के चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना गया, हालांकि करीना के अभिनय की फिल्म में तारीफ हुई थी।

ADVERTISEMENT

#4 और #5

'लाल सिंह चड्‌ढा' और अंग्रेजी मीडियम'

आमिर खान और करीना की 'लाल सिंह चड्ढा' करीब 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। सैकनिल्क के मुताबिक इसने दुनियाभर में महज 133.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दूसरी ओर इरफान खान, राधिका मदान और करीना की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 36 करोड़ के बजट में केवल 15 करोड़ रुपये ही जुटा पाईे। मार्च, 2020 में कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघर बंद होने से इसकी कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई।

ADVERTISEMENT