
सैफ अली खान और करीना कपूर की पर्दे पर वापसी पक्की, 12 साल बाद आएंगे साथ
क्या है खबर?
सैफ अली खान और करीना कपूर की जाेड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है, जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है।
इस समय सैफ अपनी बिगड़ी तबीयत के चलते चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने करीना के साथ मिलकर एक खुलासा किया है।
इस जोड़ी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे दोनों एक साथ फिल्म में काम करने पर विचार कर रहे हैं।
चलिए जानते हैं पूरी खबर।
फिल्म
सैफ के मन में था असफलता का डर
सैफ और करीना हाल ही में 'टाटा प्ले बिंज' के 'नाउ बिंजिंग' के आखिरी एपिसोड में दिखाई दिए थे। इसमें उन्होंने सालों बाद एक फिल्म में साथ में काम करने के बारे में बात की।
करीना ने कहा, "पहले सैफ कहते थे, नहीं यह काम नहीं करेगा, यह दिलचस्प नहीं है और हमें एक साथ काम नहीं करना चाहिए।"
अभिनेत्री के मुताबिक सैफ को शायद ऐसा इसलिए लगता था, क्योंकि 'टशन' और 'एजेंट विनोद' ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
करीना
करीना-सैफ ने की एक प्रोजेक्ट पसंद आने की पुष्टि
करीना ने बताया कि उनका मानना था कि ऐसा नहीं है। उन्हें यकीन है कि अगर एक अच्छी फिल्म होगी तो लोग उन्हें एक साथ देखना चाहेंगे।
बातों-बातों में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन दोनों को एक-साथ काम करने के लिए कुछ पसंद आया है।
सैफ ने कहा, "हम किसी चीज पर काम कर रहे हैं और कुछ ऐसा लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो यह बात ध्यान रखे कि हम शादीशुदा हैं। काम चल रहा है।"
एजेंट विनोद
12 साल से नहीं किया साथ में काम
करीना और सैफ एक साथ आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एजेंट विनोद' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
दोनों ने 'एजेंट विनोद' के अलावा 'टशन' और 'कुर्बान' जैसी फिल्मों में काम किया।
उन्हें 'ओमकारा' में भी साथ देखा गया था, लेकिन इसमें करीना की जोड़ी अजय देवगन के साथ थी।
बड़े पर्दे पर साथ काम करे हुए उन्हें 12 साल हो गए हैं।
सैफ
सैफ की हुई सर्जरी
बीते दिन (22 जनवरी) को खबर आई थी कि सैफ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के घुटने और कंधे में चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि सैफ के ट्राइसेप्स की सर्जरी की हुई है।
बता दें, बीते दिन हुई सर्जरी के बाद आज (23 जनवरी) को सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
अभिनेता ने छुट्टी मिलने के बाद आधिकारिक बयान जारी करके डॉक्टरों का आभार जताया।
जानकारी
ऐसे शुरू हुई सैफ-करीना की प्रेम कहानी
करीना, सैफ के प्यार में 'टशन' में काम करने के दौरान पड़ी थीं। दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है। इसके बावजूद 5 साल रिश्ते में रहने के बाद सैफ-करीना ने 16 सितंबर, 2012 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बेटे हैं।