Loading...
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' नेटफ्लिक्स पर मचाएगी धमाल, सामने आई रिलीज की तारीख
मेघना गुलजार की 'दायरा' की नेटफ्लिक्स रिलीज

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' नेटफ्लिक्स पर मचाएगी धमाल, सामने आई रिलीज की तारीख

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
03:37 pm

क्या है खबर?

मेघना गुलजार की क्राइम-ड्रामा फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म OTT पर धमाल मचाने वाली है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ये फिल्म 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होने के लिए तैयार है। करीना ने 'दायरा' में DCP अजूनी कोहली का किरदार निभाया है और पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर कब आएगी, आइए जानते हैं।

फिल्म

क्या है 'दायरा' की कहानी?

करीना की ये फिल्म 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म एक चौंकाने वाले बलात्कार और हत्या के मामले के इर्द-गिर्द घूमती है।

कहानी में दोनों पुलिस अधिकारी मुख्य हैं, जिनके न्याय को लेकर अलग-अलग विचार हैं। दोनों के रास्ते एक कथित एनकाउंटर के बाद टकराते हैं और फिल्म की कहानी और रोचक होती जाती है।

सिनेमाघरों में तो फिल्म को दर्शक नहीं मिले। अब देखना होगा कि OTT पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

ADVERTISEMENT