रश्मिका-विजय की आलोचना करने वालों पर भड़के करण जौहर, पूछा- तुम क्या काउंसलर हो?
क्या है खबर?
करण जौहर ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों पर कपल के रिश्ते को जज करने और इससे भी ज्यादा, उनके परिवारों को इस चर्चा में घसीटने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिल्ममेकर ने सवाल किया कि लोग क्यों मानते हैं कि उन्हें यह तय करने का हक है कि एक कपल को अपने रिश्ते में कैसा बर्ताव करना चाहिए। बता दें, रश्मिका और विजय हाल ही में 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे थे।
फटकार
करण ने ट्रोलर्स के बर्ताव की कड़ी आलोचना की
THR इंडिया से बातचीत में करण ने कहा, "सबकाे अपनी राय रखने का हक है। लेकिन जब आप उन्हें यह बताना शुरू करते हैं कि उस रिश्ते में क्या करना है, तो मुझे बड़ी दिक्कत होती है। आप कौन हैं? क्या आप काउंसलर हैं? क्या आप वकील हैं? क्या आप उनके परिवार के सदस्य हैं? आप उनके परिवारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। आप किसी भी सेलिब्रिटी पर अपनी राय रख सकते हैं। उनके परिवारों को नीचा मत दिखाओ। "
नाराजगी
करण ने दीपिका-रणवीर का वक्त याद किया
फिल्ममेकर ने याद किया कि कैसे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 'कॉफी विद करण 8' में आने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने बताया कि उस वक्त भी कपल के रिश्ते और शादी के बारे में उनकी बातें चर्चा का विषय बन गईं, और कई लोगों ने उनके इक्वेशन पर सवाल उठाए थे।
करण ने रश्मिका और विजय के रिश्ते और उनकी ईमानदारी की तारीफ की और ट्रोलर्स से इस बात की तारीफ करने को कहा।
मामला
जानिए क्यों निशाने पर आए थे रश्मिका और विजय
यह विवाद तब शुरू हुआ जब रश्मिका और विजय 'कॉफी विद करण 9' में शामिल हुए थे।
एक बातचीत के दौरान, अभिनेता ने मजेदार अंदाज में खुलासा किया था कि शादी से पहले रश्मिका ने उनसे 100 बार शादी के लिए पूछा था। इसके बाद वह राजी हुए।
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था और 'रेड फ्लैग' घोषित किया था। हालांकि, कपल ने आलोचनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Why are feminists targeting Vijay Deverakonda for saying he would think about marriage after Rashmika asked him 100 times?
— Lala (@FabulasGuy) October 23, 2026
Marriage is a major life decision. Women can take their time to accept a proposal, so why can’t men take their time to say yes? Is a man expected to say yes…