'अल्फा' और आलिया भट्ट के आलोचकों पर बरसे करण जौहर बोले- ऑनलाइन जहर उगलना बंद करो
क्या है खबर?
फिल्म 'अल्फा' को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच करण जौहर इसके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने यशराज फिल्म्स, आदित्य चोपड़ा और पूरी टीम की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट के स्टारडम को 'बेमिसाल' बताया। दुनियाभर में 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग मिलने पर करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने फिल्म के खिलाफ फैलाई जा रही ऑनलाइन नकारात्मकता पर भी निशाना साधा।
निशाना
करण ने किया आलोचकों पर वार
करण ने लिखा, 'ऐसे समय में जब सिनेमाघरों में दर्शकों को लाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है, 'अल्फा' ने एक बेहद मजबूत और शानदार शुरुआत की है। ये बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कई बातों को साबित करती है... जैसे कि हमारी असली दर्शक ऑनलाइन फैलाई जाने वाली नकारात्मकता से कहीं ऊपर हैं और वही असल योद्धा हैं। बड़े पर्दे पर दिखने वाला आलिया का स्टारडम, सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने की उनकी ताकत और उनका बेमिसाल हुनर बिल्कुल निर्विवाद है।'
नाराजगी
करण जौहर ने YRF का किया बचाव
करण जौहर ने आगे लिखा, 'यशराज फिल्म्स (YRF) ने लगातार बड़ी फ्रैंचाइजीखड़ी की हैं और बड़े पर्दे के लिए ऐसे शानदार सिनेमाई अनुभव तैयार किए हैं, जो हमारी तारीफ और तालियों के हकदार हैं, ना कि इस ऑनलाइन जहर के, इसलिए कृपया थोड़ा शांत रहें और इस बात की खुशी मनाएं कि सिनेमाघर खुलकर सांस ले रहे हैं। जाओ और सिनेमाघरों में 'अल्फा' देखो और सोशल मीडिया पर फालतू की नकारात्मकता देखना) बंद करो।'