करण जौहर ने इस वजह से ठुकराया धर्मा प्रोडक्शन का IPO
करण जौहर धर्मा प्रोडक्शंस को सार्वजनिक कंपनी बनाने में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं।
'द बार्बरशॉप विद शांतनु' पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि उनके दिवंगत पिता यश जौहर ने उनसे कहा था कि IPO लाना उनका तरीका नहीं है।
करण ने बताया कि उनके पिता के शब्द थे कि यह हमारे स्वभाव और संस्कृति में नहीं है। करण का कहना है कि साल 2024 में कंपनी का 50% हिस्सा अदार पूनावाला को बेचने के बावजूद, भी वे अभी तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस ब्रांड से जुड़े हुए हैं।
करण चलाते हैं एक ज्वैलरी ब्रांड
करण ने यह भी बताया कि धर्मा प्रोडक्शंस उनके लिए कितना निजी है। उन्होंने बताया कि जब सौदे के दौरान 'एग्जिट क्लॉज' पर बात हुई, तब वे काफी नाराज हो गए थे।
उन्होंने कहा, 'मैं क्यों जाऊं? यह मेरा जुनून है। मैं फिल्म सेट पर ही मरना चाहता हूं।'
फिल्मों के अलावा, करण 'टीयानी' नाम का एक ज्वैलरी ब्रांड भी चलाते हैं, जो अपनी अंगूठियों के लिए जाना जाता है। ये अंगूठियां शाही दिखती हैं और जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं।