NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कुछ कुछ होता है' के गाने लिखने के लिए क्यों नहीं माने थे जावेद अख्तर?
    अगली खबर
    'कुछ कुछ होता है' के गाने लिखने के लिए क्यों नहीं माने थे जावेद अख्तर?
    जावेद अख्तर ने छोड़ दी थी करण जौहर की फिल्म

    'कुछ कुछ होता है' के गाने लिखने के लिए क्यों नहीं माने थे जावेद अख्तर?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 21, 2023
    08:33 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के किरदार और उनके संवाद यादगार हैं, जिनका आज भी जिक्र किया जाता है।

    खासकर, फिल्म के गानों को युवाओं ने खूब पसंद किया है। क्या आप जानते हैं कि पहले फिल्म के गाने जावेद अख्तर लिखने वाले थे?

    अब एक इंटरव्यू में करण ने बताया है कि जावेद ने यह फिल्म क्यों छोड़ दी थी।

    खबर

    जावेद को फिल्म का नाम पसंद नहीं आया

    मशहूर फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग से बातचीत में करण ने खुलासा किया कि 'कुछ कुछ होता है' के गाने जावेद अख्तर लिखने वाले थे। जावेद को फिल्म का नाम पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

    करण ने उनसे कहा था कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन जावेद ने कहा कि वे किसी और फिल्म में साथ काम कर लेंगे।

    हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद जावेद ने करण को फोन करके अपनी गलती मानी थी।

    कल हो ना हो 

    'कल हो ना हो' को करियर का सर्वश्रेष्ठ एल्बम मानते हैं करण

    जावेद ने भले ही 'कुछ कुछ होता है' छोड़ दी थी, लेकिन उन्होंने उनकी फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने लिखे थे।

    करण ने कहा, "हमने मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा एल्बम 'कल हो ना हो' साथ में किया था। मुझे याद हैं उन्होंने एक गाना 3 मिनट में लिख दिया था और मैं हैरान रह गया था। इस फिल्म के बाद मैंने अपने पिता को खो दिया था। यह गाना हमेशा उनकी याद दिलाता है।"

    कुछ कुछ होता है 

    1998 में आई थी 'कुछ कुछ होता है'

    1998 में आई 'कुछ कुछ होता है' से करण ने निर्देशन की शुरुआत की थी। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके साथ काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं।

    फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया था। फिल्म में अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह के किरदार भी यादगार हैं।

    दोस्ती और प्यार के बीच उधेड़बुन को दिखाने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    फिल्में

    इन फिल्मों के लिए चर्चा में हैं करण 

    करण इन दिनों अपनी फिल्म 'किल' के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया है। इस फिल्म का निर्माण करण ने गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है।

    बीते दिनों वह अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए चर्चा में थे। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। करण ने 7 साल बाद किसी फिल्म निर्देशन किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    करण इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म को लेकर भी चर्चा में है। खबर है कि 'टाइगर 3' आने के बाद सलमान इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार नजर आएगा। फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    जावेद अख्तर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    करण जौहर

    सलमान 'टाइगर 3' के बाद शुरू करेंगे करण जौहर की फिल्म, रिलीज तारीख भी आई बाहर सलमान खान
    'बॉक्स ऑफिस': फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई में भारी गिरावट  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण ने 'मूवी माफिया' कहलाए जाने पर कहा- कोई क्या जाने मेरी मां पर क्या गुजरी? कंगना रनौत
    आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा बने करण जौहर और रणवीर सिंह  आर्यन खान

    जावेद अख्तर

    बुर्के पर बहसः जावेद अख्तर बोले- बुर्के पर लगे रोक तो घूंघट पर भी हो प्रतिबंध शिवसेना समाचार
    बुर्का बैन की मांग के बीच केरल के मुस्लिम शैक्षिण संगठन ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध भारत की खबरें
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के लिए विक्की ने ली बड़ी रकम, जानिए बाकी सितारों की फीस विक्की कौशल
    कृति सैनन से पहले इन अभिनेत्रियों ने अपने जबरदस्त एक्शन से पर्दे पर मचाया धमाल  कृति सैनन
    क्या पत्नी कैटरीना संग फिल्म करेंगे विक्की कौशल? बोले- अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं  विक्की कौशल
    'मेरी प्यारी बिंदू' की असफलता पर परिणीति चोपड़ा बोलीं- 'बाहुबली' की सुनामी में बह गई फिल्म  परिणीति चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025