NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण के मां बनने से करण जौहर की फिल्म में होगी देरी
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण के मां बनने से करण जौहर की फिल्म में होगी देरी
    दीपिका के लिए करण ने टाली फिल्म?

    दीपिका पादुकोण के मां बनने से करण जौहर की फिल्म में होगी देरी

    लेखन पलक
    Mar 04, 2024
    11:18 am

    क्या है खबर?

    हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में धमाल मचा रही हैं।

    दीपिका अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने साझा किया था कि वह जल्द मां बनने वाली हैं।

    सभी इस खबर से खुश हैं, लेकिन इसकी वजह से दीपिका के कई प्रोजेक्ट्स रुक गए हैं।

    ताजा खबर है कि करण जौहर ने अभिनेत्री की वजह से अपनी एक फिल्म को रोक दिया है।

    निर्णय

    करण ने दीपिका के लिए रोका अगला प्रोजेक्ट

    जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के सबसे प्रशंसित निर्माता-निर्देशकों में से एक करण अपने निर्माण में बनी रही आगामी फिल्म में दीपिका को लेना चाहते हैं।

    अभिनेत्री इन दिनों अपनी मैटरनिटी लीव पर हैं। हालांकि, इसके बावजूद करण ने निर्णय लिया है की वह दीपिका का इंतजार करेंगे।

    ऐसे में दीपिका के लिए करण ने अपने अगले प्रोजेक्ट को रोक दिया है। अभी यह प्रोजेक्ट कब तक रुका रहेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    जिद

    करण ने दीपिका को फिल्म में लेने की ठानी 

    सूत्र ने कहा कि करण, दीपिका को एक लेखक आधारित फिल्म में लेना चाहते हैं। दीपिका को फिल्म का विषय पसंद है, लेकिन उन्होंने करण से कहा कि उन्हें इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

    हालांकि, करण की जिद है कि वह दीपिका को ही लेंगे और वह जब तक चाहे तब तक छुट्टी पर रह सकती हैं क्योंकि मां की जिम्मेदारी निभाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

    करण इस समय में अपने अन्य प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

    स्थगित 

    आलिया के लिए भी स्थगित की थी फिल्म

    बता दें, यह पहली बार नहीं है जब करण किसी अभिनेत्री के लिए ऐसा कर रहे हों। निर्माता इससे पहले आलिया भट्ट की वजह से अपनी फिल्म को रोक चुके हैं।

    दरअसल, करण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर सिंह और आलिया के साथ एक गाना शूट करना चाहते थे।

    हालांकि, आलिया उन दिनों मैटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में निर्माता ने फिल्म को लगभग 1 साल के लिए स्थगित कर दिया था।

    खुशखबरी

    सितंबर में होगा दीपिका-रणवीर के बच्चे का जन्म

    पिछले काफी समय चल रही प्रेग्नेंसी की अटकलों के बावजूद ना तो दीपिका और ना ही उनके पति रणवीर ने इस खबर पर अपनी मोहर लगाई थी।

    हालांकि, कुछ दिनों पहले दीपिका-रणवीर ने माता-पिता बनने की खबर सार्वजनिक कर दी है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि वे सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

    इसके बाद से दीपिका और रणवीर को सभी बधाई दे रहे हैं।

    जानकारी

    इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

    दीपिका की आगामी फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह पुलिस की वर्दी में दिखाई देंगी। इसके साथ ही उनके पास प्रभास की 'क्लकि 2898 AD' भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    करण जौहर

    करण जौहर को मिली मां के टाइमपास के लिए 'बहू' लाने की सलाह, भड़क गए निर्देशक बॉलीवुड समाचार
    'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त से कटा आलिया भट्ट का पत्ता, देखने को मिलेगा नया चेहरा आलिया भट्ट
    'कॉफी विद करण 8' में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर, बहन खुशी कपूर भी रहेंगी मौजूद  जाह्नवी कपूर
    धर्मा प्रोडक्शंस OTT पर धमाका करने को तैयार, सीरीज के साथ एक फिल्म भी कतार में वेब सीरीज

    दीपिका पादुकोण

    बी प्राक मंच पर क्यों नहीं गाते भजन? दूसरे गायकों को भी दे डाला ये मशवरा बी प्राक
    दीपिका पादुकोण का सबसे पसंदीदा व्यंजन है 'एमा दत्शी', जानें इसे घर पर बनाने का तरीका भूटान
    बॉक्स ऑफिस: 'फाइटर' ने दूसरे दिन भरी ऊंची उड़ान, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ने पार किया 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल को 'एनिमल पार्क' का विलेन बनाएंगे संदीप रेड‌्डी वांगा, बॉबी देओल का पत्ता साफ एनिमल फिल्म
    'दृश्यम' फ्रैंचाइजी हॉलीवुड में मचाएगी धमाल, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में बनेगी फिल्म अजय देवगन
    'मस्ती 4' के लिए हो जाएं तैयार, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब आए साथ रितेश देशमुख
    'गुड लक' का पोस्टर जारी, 80 की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं मालती माथुर आगामी फिल्में

    आगामी फिल्में

    'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, करण जौहर से भिड़ेंगी एकता कपूर एकता कपूर
    गुरु रंधावा नहीं मनाएंगे 'वैलेंटाइन डे', करीना कपूर को बताया अपना क्रश गुरु रंधावा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' का पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा
    रणवीर सिंह बड़े पर्दे के 'शक्तिमान' बन मचाएंगे धमाल, बाहर आईं रिलीज समेत ये जानकारियां रणवीर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025