Page Loader
करण पहली बार संभालेंगे एक्शन फिल्म के निर्देशन की कमान, 'दुल्हनिया 3' पर भी लगाई मोहर
पहली बार एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म लेकर आ रहे करण जौहर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

करण पहली बार संभालेंगे एक्शन फिल्म के निर्देशन की कमान, 'दुल्हनिया 3' पर भी लगाई मोहर

Oct 17, 2023
02:51 pm

क्या है खबर?

करण जौहर भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। करण ने बॉलीवुड में अपने 25 साल का शानदार सफर पूरा कर लिया है। अपने करियर में वह अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। अब करण अपने करियर की पहली एक्शन फ्रैंचाइजी लेकर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी पुष्टि की और अपनी सुपरहिट 'दुल्हनिया' सीरीज का अगला भाग लाने पर भी बात की।

बयान 

एक्शन फिल्म को लेकर उत्साहित करण

पिंकविला से करण ने कहा, "जब मैं किसी चीज की घोषणा करता हूं तो मैं उसे बनाता हूं। मैं एक जबरदस्त एक्शन फिल्म बनाने जा रहा हूं, जिस पर काम चालू है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं।" बता दें कि करण एक एक्शन फिल्म 'योद्धा' भी लेकर आ रहे हैं, जिसक हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। हालांकि, वह इस फिल्म के निर्माता हैं। साबर अंबरे और पुष्कर ओझा फिल्म के निर्देशक हैं।

सीक्वल

दर्शकों को 'दुल्हनिया 3' के लिए इंतजार करना होगा- करण 

करण ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया ' के बीद इसकी तीसरी किस्त की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'दुल्हनिया' है। इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि इन चीजों की योजना कैसे बनाऊं। हम 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का तीसरा भाग बनाना चाहते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम तीसरी किस्त बनाएंगे। दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा बस।"