LOADING...
करिश्मा कपूर की सीरीज 'ब्राउन' का करण जौहर को इंतजार, तारीफ में कही ये बात
करण जौहर ने करिश्मा कपूर की सराहना की

करिश्मा कपूर की सीरीज 'ब्राउन' का करण जौहर को इंतजार, तारीफ में कही ये बात

Jun 03, 2026
09:01 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता करण जौहर उन शख्सियत में से हैं, जो तारीफ करने में बिल्कुल कंजूसी नहीं करते। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए करिश्मा कपूर की तारीफ की है और उन्हें उनकी पहली वेब सीरीज 'ब्राउन' के लिए बधाई दी है। करण ने यह भी बताया कि उन्हें सीरीज का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। वह सीरीज को देखने के लिए उत्सुक हैं। बता दें, करिश्मा अभिनीत 'ब्राउन' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है।

पोस्ट

करण जौहर ने करिश्मा के लिए लिखा प्यारा सा नोट

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ब्राउन' का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'क्या जबरदस्त ट्रेलर है!! लोलो (करिश्मा का निक नाम) अपने बेहतरीन अंदाज में हैं... आपको पता है स्क्रीन आपसे प्यार करती है... आपको इस फिल्म में धमाल मचाते देखने का बेसब्री से इंतजार है... पूरी टीम को शुभकामनाएं!!!' बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में करिश्मा ने बताया था कि उन्हें 'ब्राउन' सीरीज का प्रस्ताव तब मिला, जब वह महबूब स्टूडियो में एक शूट में व्यस्त थीं।

सीरीज

'ब्राउन' सीरीज के बारे में जानिए

'ब्राउन' एक नियो-नॉयर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है, जिन्हें 'डेली बेली' और 'ब्लैकमेल' जैसी डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री 'रीता ब्राउन' नाम की एक एंग्लो-इंडियन पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। यह सीरीज लेखक अभीक बरुआ के मशहूर उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। सोनी राजदान, जीशू सेनगुप्ता, हेलन और सूर्य शर्मा जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं। सीरीज 5 जून को रिलीज हो रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement